लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha: आपके पिता लालू यादव को हमने ही बनाया था?, सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बच्चा बोलकर कहा- हो गया अब नहीं, कभी ये गलती नहीं...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2025 18:00 IST

Bihar Vidhan Sabha LIVE: दो बार हो गया मौका दिए एक बार गड़बड़ किया तो हटा दिए दूसरी बार किया तो हटा दिए..अब हो गया अब नहीं... अब कभी ये गलती नहीं करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे साथ थे तो कोई बात था, जो था मेरा काम था। तेजस्वी यादव के दावे कि जो भी काम हुआ था उनके ही कार्यकाल में हुआ था को लेकर करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बच्चा बोलकर कहा कि आप लोग कुछ नहीं जानते हैं।

Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव के दावे कि जो भी काम हुआ था उनके ही कार्यकाल में हुआ था को लेकर करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे साथ थे तो कोई बात था, जो था मेरा काम था। दो बार हो गया मौका दिए एक बार गड़बड़ किया तो हटा दिए दूसरी बार किया तो हटा दिए..अब हो गया अब नहीं... अब कभी ये गलती नहीं करेंगे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बच्चा बोलकर कहा कि आप लोग कुछ नहीं जानते हैं। इस दौरान विपक्ष की नारेबाजी जारी रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट किया। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि इ तो भाग गए, इसलिए कि इ लोग को कुछ समझ आ रहा है, चुनौआ में कुछ नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। इसके पहले विपक्ष की टोका टोकी पर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि तुम्हारे पिता को भी हमने ही बनाया था। तुम्हारे जाति के लोग भी हमको मना कर रहे थे। इस बात पर थोड़ी देर सदन में काफी हंगामे की स्थिति रही।

बाद में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन को शांत कराया। फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन शुरू हुआ। नीतीश कुमार ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के पहले न तो बिहर में सड़कें थीं और ना ही विकास का कोई अन्य काम हुआ था। यहां तक कि हिंदू-मुस्लिम झगड़ा भी खूब होता था। इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम कराया।

उनकी सरकार ने 8000 से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई। उन्होंने यह भी बताया कि 2006 में मुसलमानों से बात कर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में विकास नहीं हुआ और उसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव हुआ।

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले राज्य में अपराध का बोलबाला था, सड़कें नहीं थीं और बिजली की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने विपक्षी विधायकों से सवाल किया कि क्या आप लोग उस समय पढ़ते थे? तब समाज में विवाद की स्थिति बनी रहती थी और लोगों का बुरा हाल था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी दी।

10 लाख की जगह 24 लाख को रोजगार दिया। अब यह संख्या 38 लाख हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने पोशाक योजना शुरू की, साइकिल योजना शुरू की। आज कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है और पटना में रात में लड़का लड़की घूमता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले पढ़ाई, बिजली की स्थिति बहुत खराब थी।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील