लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha 2025: पार्टी लॉन्च करने की तैयारी में पीके?, 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर क्या बोले प्रशांत किशोर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2024 17:38 IST

Bihar Vidhan Sabha 2025: पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वन नेशन-वन इलेक्शन' का पीके ने समर्थन करते हुए कहा कि यह देश हित में है लेकिन इसकी सफलता सरकार की मंशा पर भी निर्भर करती है।

Open in App
ठळक मुद्देजन सुराज दल बनाने से पहले कर रहा है।सरकार और जनता दोनों का समय और खर्च बचेगा।एक या दो बार किया जाए तो सरकार भी हमेशा चुनाव मोड में नहीं रहेगी।

Bihar Vidhan Sabha 2025: आगामी 2 अक्टूबर को अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की तैयारी में जुटे चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने कहा है कि पार्टी बनने से उनकी भूमिका में कोई बदलाव नहीं आयगा। उन्होंने कहा कि पहले मैं दलों और नेताओं को सलाह देता था कि कैसे चुनाव लड़ना है, संगठन कैसे बनाना है और कैंपेन कैसे चलाना है? अब मैं वही काम बिहार के लोगों के लिए कर रहा हूं। अब मैं दल और नेताओं को छोड़कर बिहार की जनता को सलाह दे रहा हूं। पीके ने कहा कि यह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि पार्टी के गठन से पहले ही एक करोड़ लोग इसके संस्थापक सदस्य बन रहे हैं और मिलकर इस दल का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दल बनाने के बाद तो सभी करते लेकिन जन सुराज दल बनाने से पहले कर रहा है।

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वन नेशन-वन इलेक्शन' का पीके ने समर्थन करते हुए कहा कि यह देश हित में है लेकिन इसकी सफलता सरकार की मंशा पर भी निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि अगर वन नेशन-वन इलेक्शन को सही नीयत से लागू किया जाए तो यह देश के लिए काफी फायदेमंद होगा। पीके ने कहा कि मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि हर साल देश की करीब एक चौथाई जनता मतदान करती है। इस वजह से सरकार चलाने वाले लोग ज्यादातर समय चुनाव के चक्कर में फंसे रहते हैं। अगर इसे एक या दो बार किया जाए तो सरकार भी हमेशा चुनाव मोड में नहीं रहेगी।

इससे सरकार और जनता दोनों का समय और खर्च बचेगा। पीके ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, एक करोड़ संस्थापक सदस्य मिलकर किसी अभियान को दल बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि बिहार के आम लोगों की पार्टी होगी। बिहार के एक करोड़ लोग एक साथ आकर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए, शिक्षा, रोजगार, पलायन रोकने के लिए और लालू, नीतीश और भाजपा की पिछली 30 साल की सरकारों से मुक्ति दिलाएंगे।

टॅग्स :प्रशांत किशोरBihar Legislative Assemblyनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर