लाइव न्यूज़ :

बिहार: वैशाली लोजपा विधायक पर जानलेवा हमला, MLA और उनके बेटे सहित छह लोग घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2019 18:13 IST

बिहार वैशाली विधायक पर हमला करने का आरोप उनके सगे भाई मुकेश कुमार और उनके गुर्गों पर लगा है. बताया जाता है कि विधायक और उनके भाई के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

Open in App
ठळक मुद्दे सूचना पर पहुंची पुलिस ने दावा किया है कि घटना में शामिल उपद्रवी तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा घटना के बाद सभी को लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज के लोजपा विधायक राजकुमार साह पर आज जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें वह और उनके बेटे सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. विधायक ने बताया कि ये घटना तब हुई, जब वे शाहपुर कासिम गांव में अपने समर्थकों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे. करीब 100 से अधिक की संख्या में हमलावर पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान विधायक समेत 6 लोग घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले के दौरान उपद्रवी तत्वों ने फायरिंग भी की, जिसके चलते अफरा तफरी मच गई. यही नहीं उपद्रवी तत्वों ने विधायक के घर में तोड़फोड़ की, गाड़ी, कुर्सी मेज तोड़ दिया. विधायक पर हमला करने का आरोप उनके सगे भाई मुकेश कुमार और उनके गुर्गों पर लगा है. बताया जाता है कि विधायक और उनके भाई के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. 

इसी को लेकर विधायक के भाई मुकेश अपने गुर्गों के साथ पहुंचा और सैकड़ों लोगों के साथ विधायक पर हमला कर दिया. विधायक घायल हो गए और जो लोग विधायक से मिलने आए थे, उनके साथ भी मारपीट की गई. घायलों में विधायक व उनके बेटे समेत 6 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद सभी को लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दावा किया है कि घटना में शामिल उपद्रवी तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा. उधर, रेफरल अस्पताल लालगंज से विधायक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं, मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. 

टॅग्स :बिहारबिहार लोकसभा चुनाव 2019लोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत