लाइव न्यूज़ :

Bihar UP Jharkhand Lightning Strike: 3 दिन में 108 लोगों की मौत?, आंधी, बारिश और बिजली से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में तबाही, देखें भयावह मंजर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2025 11:52 IST

Bihar UP Jharkhand Lightning Strike: बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 22 और झारखंड में 3 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से जानमाल के नुकसान की दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं।देश के 20 राज्यों में अचानक बदले मौसम ने तबाही मचा दी है।

Bihar UP Jharkhand Lightning Strike: देश में मौसम मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई राज्य में आफत की गर्मी पड़ रही है और कई राज्य में बारिश भी पड़ रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बिन बारिश के कारण आफत आन पड़ी है। बिहार के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चपेट में आने से 3 दिन में 83 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश के 20 राज्यों में अचानक बदले मौसम ने तबाही मचा दी है। उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से जानमाल के नुकसान की दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश में 22 और झारखंड में 3 लोगों की मौत हो गई है। बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई।

 

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने हालांकि दावा किया कि इन घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार में आंधी, तूफान, बारिश, वज्रपात, वृक्ष व दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में 50 से अधिक दुखद मौतों से मर्माहत हूं। सभी मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर आपदा से प्रभावित परिवारों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।’’ उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि वह सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि होने, आंधी आने और बिजली गिरने की घटना से फिरोजाबाद, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, संतकबीर नगर और अमेठी में 22 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :मौसमबिहारझारखंडउत्तर प्रदेशमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागनीतीश कुमारयोगी आदित्यनाथहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया