लाइव न्यूज़ :

Bihar: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद बुद्धू नोनिया की जन्म शताब्दी समारोह के दौरान की उनकी मुर्ति लगाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2025 17:02 IST

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने “मामा का सबको राम राम” कहकर शुरूआत की और बुद्धू नोनिया को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में गिनाया। 

Open in App

पटना: स्वतंत्रता सेनानी शहीद बुद्धू नोनिया के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन सोमवार को पटना के बापू सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने “मामा का सबको राम राम” कहकर शुरूआत की और बुद्धू नोनिया को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में गिनाया। 

उन्होंने कहा कि इतिहास में दो विद्रोह विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। पहला संन्यासी विद्रोह और दूसरा नोनिया विद्रोह। शिवराज ने बताया कि कैसे बुद्धू नोनिया ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी और अंग्रेजों ने उन्हें खौलते कड़ाह में डालकर शहीद कर दिया था। उन्होंने बिहार में बुद्धू नोनिया की प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए वादा किया कि नोनिया समाज को जब भी उनकी जरूरत होगी, वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे। 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “भगवान का वरदान” बताते हुए कहा कि सब्जी बेचने वाले समाज को उन्होंने सम्मान दिया। वहीं राजद प्रमुख पर हमला बोलते हुए शिवराज ने कहा कि लालू यादव ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है। उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगी। सभा में पहुंचे लोगों को उन्होंने एनडीए के साथ रहने और पीएम मोदी का साथ देने का संकल्प दिलाया। 

साथ ही कहा कि नोनिया समाज के सभी लोगों को घर दिया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि कैसे बाबा साहब आंबेडकर ने पिछड़े वर्गों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कांग्रेस और लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में अतिपिछड़ों को आरक्षण नहीं मिला। 

सम्राट चौधरी ने बुद्धू नोनिया की प्रतिमा पटना में लगाने और उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिलाने की घोषणा की। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके 60 साल के शासन में ऐसे नायकों को भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के ऐसे गुमनाम वीरों को सामने लाने का काम किया है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप