लाइव न्यूज़ :

बिहार: केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह सड़कों की खराब हालत को देखकर बोले- "भ्रष्ट लोगों को हम डंडा मारकर ठीक करेंगे"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2022 17:22 IST

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में खराब सड़क को लेकर नाराजगी जताते हुए एक सभा में कहा कि नगर निगम के पार्षद और मेयर चोर हैं, डकैत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र आरा में जर्जर सड़कों को लेकर जाहिर की नाराजगीकेंद्रीय मंत्री ने गुस्से में आपा खोते हुए कहा कि ऐसे लोगों को हम डंडा मारकर ठीक करेंगे उन्होंने कहा कि बतौर पथ निर्माण के प्रधान सचिव मैंने ही सबसे पहले बिहार की सड़कों को बनवाया था

पटना: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का कड़क अंदाज वाला बयान सामने आया है। अपने संसदीय क्षेत्र आरा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम के पार्षद और मेयर चोर हैं, डकैत हैं। आप लोग ऐसे पार्षदों को क्यों चुनते हैं? दरअसल, शहर की जर्जर सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने आपा खो दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को हम डंडा मारकर ठीक करेंगे।

आरके सिंह ने कहा कि जो काम हमको दिया गया, हमने उसे हमेशा डंडा मारकर कराया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैसा काम न पहले कभी हुआ न हमारे बाद हुआ है। बुलंदी और ईमानदारी से किसी का परवाह किए बिना काम किया।

आरके सिंह ने कहा कि बिहार में बतौर गृह सचिव और पथ निर्माण के प्रधान सचिव उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की रोड देशभर से सबसे खराब थीं। जब यहां रोड बनाने का काम हमें दिया गया तो हमने साढ़े तीन साल में बिहार में सबसे अच्छी रोड बनाईं। हमारे समय में पथ निर्माण विभाग की जितनी भी सड़कें थी, सबका चौड़ीकरण किया गया। डंडा मारकर चौड़ीकरण किया।

उन्होंने कहा कि हमारे समय में भ्रष्टाचार करने की किसी को अनुमति नहीं थी। बहुत सारे अभियंता, जेई जेल चले गए। इसी का नतीजा है कि हमारे समय में जो रोड बनाया गया था, वो आज भी सही-सलामत मौजूद है। आरा के कलेक्टर घाट पर एनटीपीसी के कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पहुंचे थे। उन्होंने 29 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बने हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि हमारी विकास की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मंत्री ने दावा किया कि 5 से 7 साल के भीतर उन्होंने बेहतर कार्य किया है। आरके सिंह ने यह भी कहा कि हमें वोट दीजिए ना दीजिए, इसकी परवाह हमें नहीं है। लेकिन शहर की ऐसी दुर्दशा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आप लोग चोर डकैत पार्षदों का चयन करते हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त जाते हैं। आरा सांसद ने विधायकों की भी खिंचाई की।

उन्होंने कहा कि विधायक भी उन पर नजर नहीं रखते हैं। इस वजह से नगर निगम के कार्यों में चोरी और बढ़ गई है। उन्होनें जनता से कहा कि ऐसे लोगों को डंडा मारकर ठीक किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश के हर गांव में बिजली पहुंच गई है। हर घर में बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें ऊर्जा मंत्रालय दिया और उन्होंने अपना टास्क पूरा किया।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भ्रष्टाचारियों और दलालों से दूर रहने की हिदायत दी और कहा कि भ्रष्ट नेताओं से हमें सख्त नफरत है। ऐसे नेताओं को शर्म आनी चाहिए। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :RK SinghपटनाPatnaRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप