लाइव न्यूज़ :

लालू-राबड़ी आवास पर किन्नर टोली, तेजस्वी के पुत्र इराज को दिया फलने-फूलने और स्वस्थ रहने का आशीर्वाद 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2025 15:43 IST

किन्नरों की टोली ने राबड़ी आवास के बाहर जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने नाच-गाकर लालू परिवार की सबसे बड़ी ख़ुशी का जश्न मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देआपको नेग में क्या-क्या मिला तो कहा कि लालू जी ने जो दे दिया हमने ले लिया।तेजस्वी यादव को भी हमने मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है।पिछले एक महीने से ज्यादा समय से कोलकाता में थे।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर शुक्रवार सुबह किन्नरों की टीम ने खास माहौल बना दिया। दरअसल, गुरुवार को लालू यादव की बहु राजश्री बेटे इराज के साथ पटना पहुंचीं। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी में किन्नर समाज के लोग राबड़ी आवास पहुंच गए। वे वहां बधाई देने के साथ-साथ खुशी में झूमते और नाचते नजर आए। किन्नर समाज के सदस्यों ने जमकर नृत्य और गान के जरिए माहौल को खुशनुमा बना दिया। किन्नरों की टोली ने राबड़ी आवास के बाहर जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने नाच-गाकर लालू परिवार की सबसे बड़ी ख़ुशी का जश्न मनाया।

वहीं मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि आपको नेग में क्या-क्या मिला तो उन्होंने कहा कि लालू जी ने जो दे दिया हमने ले लिया। हम बहुत खुश हैं। हमने तेजस्वी यादव के पुत्र को हमेशा फलने फूलने और स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को भी हमने मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि किन्नर समाज की ओर से यह पारंपरिक बधाई बिहार की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रही है, और किसी भी शुभ अवसर, विशेषकर संतान जन्म पर, किन्नरों द्वारा बधाई देने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। बता दें कि पिछले महीने तेजस्वी यादव और राजश्री के पुत्र इराज का जन्म कोलकाता में हुआ था। वे पिछले एक महीने से ज्यादा समय से कोलकाता में थे।

साल 2021 के दिसंबर में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था। दोनों ने लव मैरिज की थी। राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी। बाद में वर्ष 2023 में तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने जब राजश्री ने पुत्री को जन्म दिया। उसका जन्म नवरात्रि में हुआ था, इसलिए लालू यादव ने पोती का नामकरण देवी दुर्गा के नाम पर कत्यानी रखा था।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील