लाइव न्यूज़ :

बिहार में आंधी, तूफान, वज्रपात से 6 की मौत, 2 जख्मी

By भाषा | Updated: May 14, 2018 19:37 IST

दिल्ली एनसीआर में भी आंधी तूफान से भारी क्षति होने की खबरें आ रही हैं।

Open in App

पटना, ​14 मई: बिहार में आज सुबह आंधी—तूफान के साथ बारिश के बीच बिजली गिरने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए।आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज प्रात: करीब तीन बजे आए आंधी—तूफान के साथ बारिश के बीच सारण जिले में दो तथा पटना, दरभंगा, खगडिया और रोहतास में एक—एक व्यक्ति की मौत हो गयी।सारण जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अवधपुरा गांव में आंधी के दौरान गिरे पेड़ के नीचे दबकर क्रांति देवी (50) की तथा मसरख प्रखंड अंतर्गत लखनपुर गांव में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से राम पति देवी (55) की मौत हो गयी।पटना के सदर प्रखंड अंतर्गत यदुवंशी नगर में दीवार गिरने से अखिलेख राय (35) की, दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड के रामपुर राउत गांव में बिजली की चपेट में आने से धर्मेन्द्र चैपाल (30) की, खगड़िया जिला नगर परिषद के बलुआही टोला में आंधी के बीच बारिश के कारण मकान का छप्पर गिरने से पांच साल की बच्ची अराधना कुमारी की और रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के घलौर गांव में आंधी के कारण पेड़ गिरने से कृष्णा गौड़ (40) की मौत हो गयी।खगडिया नगर परिषद अंतर्गत बलुआही टोला में आंधी के दौरान वर्षा के कारण मकान गिरने से सीमा कुमारी (32) और अदिति कुमारी (5) जख्मी हो गयीं।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos