लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2023 14:44 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव में आग लगने की यह घटना हुई। मृतकों की पहचान फिजा मियां, उसकी पत्नी और बहू के रूप में हुई है।

Open in App

पटना: गर्मी के बढते कहर के साथ बिहार में इन दिनों में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले में कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव से सामने आई है, जहां शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खाना बनाने के दौरान करीब दर्जनों घर में आग लग गई। इस घटना में झुलस कर एक एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि आगजनी में परिवार के अन्य सदस्य भी झुलस गए हैं। आग इतनी भीषण लगी थी कि आग की लपटें आसामान छू रही थी। लपटें देख स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने फौरन इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान फिजा मियां, उसकी पत्नी और बहू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि करीब 11 बजे दिन में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ीनुमा घर में आग लगी। इसके बाद परिजन जान बचाकर भागने लगे। कहा जा रहा कि घर से सामान निकालने के दौरान ये सभी लोग आग की चपेट में आ गए। 

आग की लपेट तेज होने के कारण कुछ ही समय में सभी सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि पिछले सप्ताह भी जिले के सदर थाना क्षेत्र में रामदयालु इलाके में आगजनी की भीषण घटना में चार सगी बहनें की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। वहीं अररिया जिले में भी आग लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

टॅग्स :बिहार समाचारअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया