लाइव न्यूज़ :

बिहार: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर था कोबरा सांपों का जमावड़ा, दो दर्जन से अधिक निकाले गए, अभी दर्जनों के होने की है संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2023 22:04 IST

बिहार के एआईएमआईएम अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल इमान के घर से दो दर्जन से ज्यादा कोबरा सांप मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के एआईएमआईएम चीफ के घर में था कोबरा सांपों का बसेरा, आसपास के इलाके में हड़कंपएआईएमआईएम नेता अख्तरुल इमान के किशनगंज स्थित आवास से दर्जनों कोबरा सांप निकले विधायक के परिजनों ने कहा कि घर में अब भी करीब 30 से अधिक और सांप छुपे हो सकते हैं

पटना:बिहार के एआईएमआईएम अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल इमान के घर से दो दर्जन से ज्यादा कोबरा सांप मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार एआईएमआईएम नेता अख्तरुल इमान के किशनगंज स्थित आवास से पहले करीब 10 कोबरा सांप निकले और उसके बाद जब सपेरे को बुलाया गया तो दर्जनों सांप घर से बाहर निकाले गए।

विधायक के परिजनों का कहना है कि निकाले गये कोबरा सांप घर के किचन, कमरे और बरामदे में छिपे हुए थे। इस संबंध में सपेरों और परिजनों का अनुमान है कि घर में अब भी करीब 30 से अधिक और सांप छुपे हो सकते हैं। एक घर से इतनी भारी मात्रा में कोबरा सांप निकलने से विधायक इमाम के आस-पड़ोस में दहशत बनी हुई है।

हालांकि इतने भारी पैमाने पर सांप निकले की यह पहली घटना नहीं है बल्कि कुछ दिन पहले रोहतास के नासरीगंज और बेतिया जिले में भी घरों से दर्जनों सांपों के मिलने की खबरें सामने आई थीं। जहां तक एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान के घर से सांप बरामद होने की बात है तो सपेरों ने इन्हें घर के तमाम कोने से बरामद किया है।

इतनी बड़ी संख्या में सांप के बच्चे निकलने से लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है। सांप निकलने का सिलसिला इस घर में दो दिनों से चल रहा है। दरअसल, उनके घर के अंदर से कुछ सांप के बच्चे निकले। उन्होंने सपेरे को बुलवाया और रेस्क्यू करवाया। कोचाधामन प्रखंड के मौधो अहमदनगर स्थित विधायक के आवास पर सांप मिलने का सिलसिला फिर भी नहीं थमा।

विधायक अख्तरुल ईमान के घर के किचन, बरामदा, कमरा में सांप थे। वहीं सपेरे ने बताया कि घर के अंदर और भी सांप हो सकते हैं जिसकी खोजबीन जारी है। अख्तरुल ईमान के घर से इतने सांप निकलने के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है। कयास लगाए जा रहे हैं कि घर में और भी बड़े सांप हो सकते हैं क्योंकि इतनी तादाद में सांपों के बच्चों का मिलना चौंकाने वाली घटना है। सपेरे घर में सांपों को ढूंढने में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि घर में ही नागिन ने अंडे दिए होंगे। जिसमें कुछ बच्चे मर गए हैं। और कुछ सांपों के बच्चों के पकड़ लिया गया है। नागिन एक बार में करीब 200 अंडे देती है। जिसमें कुछ अंडे खुद ही खा लेती है और जो बचते हैं, वहीं सांप बन जाते हैं। सपेरा शाबिर ने कहा कि दस सांप एक दिन पहले निकला था। अब हमें बुलाया गया रेस्क्यू करने तो अब तक दो दर्जन से अधिक सांप निकाल चुके हैं। इसमें कुछ मरे हुए भी हैं। ये सब कोबरा के बच्चे हैं। सपेरे ने कहा कि हमें पूरी संभावना है कि टाइल्स के अंदर अभी 35 से अधिक बच्चे हैं।

टॅग्स :एआईएमआईएमबिहारकिशनगंजMLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत