लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना के बाद चमकी बुखार ने मचाया हड़कंप, अब तक 10 बच्चों की हो चुकी है मौत 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2021 16:26 IST

सूबे में चमकी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में पिछले दस दिनों में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में अब तक 50 बच्चों में चमकी बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें से 10 बच्चों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना की रफ्तार थमने के बाद चमकी बुखार ने मुश्किलें बढा दी हैं। चमकी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में दस दिनों में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से 10 बच्चों की मौत हो चुकी है।

पटनाः देश में कोरोना की रफ्तार थम सी गई है। ज्यादातर राज्यों में मामले में लगातार गिरावट जारी है। बिहार में भी कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। हालांकि कोरोना की रफ्तार थमने के बाद चमकी बुखार (एईएस) ने मुश्किलें बढा दी हैं। सूबे में चमकी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में पिछले दस दिनों में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में अब तक 50 बच्चों में चमकी बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें से 10 बच्चों की मौत हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 बच्चे स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। दो बच्चों के अभिभावक इलाज के दौरान ही उसे लेकर चले गए थे। फिलहाल यहां सात बच्चों का इलाज चल रहा है। 

बता दें कि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में चमकी बुखार का कहर सबसे अधिक होता है। ऐसे में चमकी बुखार के बढते प्रकोप के बीच बिहार सरकार ने एईएस प्रभावित जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में सातों दिन चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवा प्रदान किए जाने का निर्देश दिया है, ताकि उक्त रोग से ग्रसित मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके। इसके तहत सभी डॉक्टरों को डेली दर्पण एप से हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। 

चमकी बुखार के बारे में जानिए

चमकी बुखार यानी एक्यूट इंसेफेलाइट सिंड्रोम (एईएस) को दिमागी बुखार भी कहा जाता है। इस बीमारी में बच्चे के खून में शुगर और सोडियम की कमी हो जाती है और उचित इलाज नहीं होने पर मौत भी हो सकती है। यह बीमारी मुख्य रूप से तंत्रिका तंत्र के प्रभावित करती है और बहुत ज्यादा गर्मी और नमी के मौसम में यह तेजी से फैलती है। इसमें शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, थकान, लकवा, मिर्गी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

टॅग्स :चमकी बुखारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष