लाइव न्यूज़ :

Bihar: शराबबंदी कानून को लेकर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2025 16:36 IST

तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि दलितों को शराबबंदी से कानून से कोई दिक्कत नहीं है, शराबबंदी कानून से तेजस्वी यादव को दिक्कत है, क्योंकि उनके लोग शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

Open in App

पटना:बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा शराबबंदी को लेकर यह कहे जाने पर कि शराबबंदी की आड़ में यहां के अधिकारी खूब कमाई कर रहे हैं। बिहार में 40 हजार करोड़ का काला कारोबार शराब बन चुका है को लेकर बिहार में सियासत गर्मा गई है। 

तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि दलितों को शराबबंदी से कानून से कोई दिक्कत नहीं है, शराबबंदी कानून से तेजस्वी यादव को दिक्कत है, क्योंकि उनके लोग शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी तेजस्वी यादव को फाइनेंस करते हैं और उनके साथ उनकी सांठगांठ है। वहीं, ललन सिंह के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि ललन सिंह का भगवाकरण हो चुका है, इसलिए ऐसा कह रहे हैं।

बता दें कि शनिवार को तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद आए दिन शराब तस्कर और शराब पीने वाले लोग पकड़े जा रहे हैं। शराबबंदी की आड़ में यहां के अधिकारी खूब कमाई कर रहे हैं। बिहार में 40 हजार करोड़ का काला कारोबार शराब बन चुका है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां चोरी छिपे शराब बेची और खरीदी जा रही है। इसकी आड़ में अधिकारियों की जेबें गर्म हो रहीं हैं। वो लोग खूब कमाई कर रहे हैं और गरीबों की बड़ी आबादी जेल में सजा काट कर रही है। 99 प्रतिशत दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को इसी कानून के तहत जेल में डाला जा रहा है। 

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत अब तक 9 लाख 36 हजार 949 केस दर्ज किया गया है। इसमें 14 लाख 32 हजार 837 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें 14 लाख 20 हजार 700 से अधिक दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और आदिवासी समाज के लोग हैं। 99 प्रतिशत लोग पिछड़े और दलित समाज के लोग हैं और एक प्रतिशत गिरफ्तार लोगों में अन्य राज्यों और गैर पिछड़ा एवं गैर दलित शामिल हैं। 

उन्होंने आंकड़ों के साथ कहा कि बिहार में शराब की आपूर्ति कौन कर रहा है और किसके इशारे पर यह सब हो रहा है यह जांच का विषय है। तेजस्वी ने कहा कि 3 करोड़ 86 लाख लीटर से अधिक शराब बरामद हुई, जिसमें करीब डेढ़ लाख लीटर देशी शराब है। जबकि विदेशी शराब की मात्रा अधिक है।

अब सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब गरीब और मजदूर तो नहीं पी सकता, ऐसे में ये विदेशी शराब किसके लिए भेजी जा रही है? शराबबंदी वाले राज्य में इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब किसके इशारे पर आ रहा है और इसे कौन बेच रहा है, इसका पता लगाना चाहिए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवLalan Singhबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?