लाइव न्यूज़ :

बिहार: अघोषित तौर पर तेजस्वी यादव की ताजपोशी, राजद के सभी नीतिगत फैसले लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई

By विशाल कुमार | Updated: June 1, 2022 12:21 IST

मंगलवार की शाम को लालू यादव की अध्यक्षता में राजद विधायक दल की बैठक में राजद नेताओं और विधायकों द्वारा एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें 32 वर्षीय तेजस्वी यादव को भविष्य में पार्टी के सभी नीतिगत फैसले लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के मौके पर लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी मौजूद थीं।राजद ने कहा कि ने कहा कि सर्वसम्मति से तेजस्वी को हमारे एजेंडे पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।राजद ने बदलाव को लेकर पार्टी में किसी भी तरह की दरार से इनकार किया।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को अघोषित तौर पर साफ कर दिया कि उसके मौजूद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जगह उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव लेंगे।

मंगलवार की शाम को लालू यादव की अध्यक्षता में राजद विधायक दल की बैठक में राजद नेताओं और विधायकों द्वारा एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें 32 वर्षीय तेजस्वी यादव को भविष्य में पार्टी के सभी नीतिगत फैसले लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बता दें कि, बिहार में लंबे समय से जारी जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर आज बैठक होनी है और उससे पहले राजद ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

तेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के मौके पर लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, एक राज्यसभा सांसद और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मौजूद थे। अब तक, हर राज्यसभा या विधान परिषद की सूची में कहा जाता रहा है कि उम्मीदवारों का चयन राजद प्रमुख लालू यादव ने तेजस्वी यादव के परामर्श से किया है।

राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि हमारे विधायकों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी को हमारे एजेंडे पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। हम नेतृत्व की सलाह लेते रहेंगे। उन्होंने बदलाव को लेकर पार्टी में किसी भी तरह की दरार से इनकार किया।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी