लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया सत्ताधारी दल के हाथों की कठपुतली, कहा- यह कैंसर हो चुका है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2025 18:24 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब कुछ जनता के सामने है कि चुनाव आयोग कैसे काम कर रहा है। जब भी केंद्र में हमारी सरकार बनेगी, हम ईवीएम को खत्म करने का काम करेंगे।

Open in App

पटना: बिहार में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे "कैंसर" करार दिया और कहा कि चुनाव आयोग अब सत्ताधारी दल के हाथों की कठपुतली बन गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब कुछ जनता के सामने है कि चुनाव आयोग कैसे काम कर रहा है। जब भी केंद्र में हमारी सरकार बनेगी, हम ईवीएम को खत्म करने का काम करेंगे। चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए, लेकिन अभी पूरी व्यवस्था सरकार के नियंत्रण में है। बिहार में बढ़ते अपराधों और पुलिस की कार्यशैली पर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य में पुलिस कस्टडी में निर्दोष लोगों की मौतें हो रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस हिरासत में कई बेकसूरों की मौत हुई है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। 

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो