लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर हुए नरम, कहा- 'मुझे उनसे सहानुभूति है'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2024 16:00 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन तक उनके दल एवं शासन-प्रशासन की ही सही बातें नहीं पहुंचती, विपक्ष की तो छोड़िए। उन्हें अभी इसका एहसास नहीं हो रहा, लेकिन बाद में होगा।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को आगाह करते हुए उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई हैउन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा, वो आदरणीय हैंबोले- उनके इर्द-गिर्द कुछ लोग गुमराह कर अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए उनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एकदम नरम नजर आ रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को आगाह करते हुए उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा। वो आदरणीय हैं, सम्मानित हैं। मुझे उनसे सहानुभूति है। उनके इर्द-गिर्द कुछ लोग गुमराह कर अपने व्यक्तिगत फायदे के लिये उनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन तक उनके दल एवं शासन-प्रशासन की ही सही बातें नहीं पहुंचती, विपक्ष की तो छोड़िए। उन्हें अभी इसका एहसास नहीं हो रहा, लेकिन बाद में होगा। उनका दल और लोग भी पछताएंगे, लेकिन तब तक चीजें हाथ से निकल चुकी होंगी। उन गिनती भर लोगों ने उनके साथ क्या-क्या किया है? उनको छल बल से कैसे भ्रमित किया, यह सब आगे लिखूंगा। अभी आलोचना करने का समय और परिस्थिति नहीं है। मैं हमेशा उनके साथ बेटे की तरह खड़ा रहा। मैं उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करता हूं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकल रहे हैं। हम ऐसा पहली बार देख रहे हैं कि चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घर में कैद हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब सवाल किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आपकी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि राजद गुंडों की पार्टी है, सबको ठंडा कर देंगे। 

इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि इनकी भाषा की मर्यादा कितनी गिरती जा रही है। यह सब हारने की वजह से बेचैन हैं। बौखलाहट में हैं। जान रहे हैं कि जहां भी जा रहे हैं, उनकी सभा में भीड़ भी नहीं हो रही है, लिहाजा इस बात का दर्द है। इन्हें कोई सुनने नहीं आ रहा है। ये चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश प्रसाद सिंह ठीक कह रहे हैं कि ये 14 में आए थे और 24 में जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने परिवारवाद को लेकर कहा कि मोदी जी लिखकर दे दे कि किसी बाल बच्चे वाले को टिकट नहीं देंगे और न ऐसी पार्टियों से गठबंधन करेंगे, जिसकी पीढ़ियां चलती आ रही हैं। 

वहीं, राजद नेता देवेन्द्र प्रसाद यादव के इस्तीफे के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में आना-जाना लगा रहता है। हम लोग भी सोच रहे थे कि कहीं से कुछ हो जाए, एडजस्ट हो जाएं। गठबंधन हम लोगों का है, इस वजह से हो नहीं पाया। गठबंधन भी जरूरी है। चुनाव में जब तक त्याग नहीं कीजिएगा, काम नहीं चलने वाला है। सब लोगों की इच्छा चुनाव लड़ने की होती है, लेकिन टिकट तो एक ही है। गठबंधन धर्म निभाएं या एक व्यक्ति को देखें। पार्टी बड़ी होती है। पार्टी धर्म को मानना चाहिए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?