लाइव न्यूज़ :

Bihar: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया सरकारी पैसे का दुरुपयोग का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2024 15:54 IST

तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की बर्बादी कर अपनी छवि सुधारने में लगे हुए हैं। 

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'महिला संवाद यात्रा' को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की बर्बादी कर अपनी छवि सुधारने में लगे हुए हैं। 

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा तथा महिलाओं के नाम पर सोशल मीडिया इत्यादि पर प्रचार-प्रसार के लिए 104 करोड़ तथा चाय-पानी और अल्पाहार के लिए 114 करोड़ रुपये सरकार के खजाने से उलट-पलट वाली छवि को सुधारने में खर्च करेंगे। इसके अलावा 150 करोड़ एक पीआर कंपनी को भी दिया जाएगा। तेजस्वी ने लिखा कि हमारे 10 लाख सरकारी नौकरियों के प्रण पर हमसे ये पूछने वाले शख्स ने कि पैसा कहां से लाएगा? नौकरियों के लिए पैसा क्या बाप के घर से लाएगा? 

वही शख़्स गरीब राज्य के खजाने का 2,25,78,00,000 से अधिक अब अपनी बिगड़ी छवि सुधारने के प्रयास, प्रलोभन देने, सोशल मीडिया और चाय-पानी पर खर्च कर रहे है। तेजस्वी यादव इससे पहले भी मुख्यमंत्री की यात्रा पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने इसे सरकारी पैसों का दुरुपयोग बताया है। इससे पहले तेजस्वी ने कहा था कि मात्र 15 दिनों की यात्रा में अरबों रुपए बिहार के खजाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रचार-प्रसार की बाढ़ में बहाने जा रहे हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री की यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा था कि 20 वर्ष तक बिहार को बेतहाशा बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर पलायन, जानलेवा महंगाई, अपराध तथा भीषण भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर नीतीश कुमार द्वारा पिछड़े व गरीब राज्य की गरीब जनता का 225,78,00,000 रुपए अपनी चुनावी पिकनिक पर फिजूलखर्ची करना क्या जायज है? बता दें कि नीतीश कैबिनेट ने महिला संवाद यात्रा के लिए 225 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। नीतीश की यह यात्रा इसी महीने शुरू होगी और राज्य के सभी जिलों में वे महिलाओं संग संवाद करेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप