लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेज प्रताप यादव ने 'ठाकुर का कुआं' के विवाद पर कहा, 'आज के ठाकुर जातिगत वर्चस्व के नाम पर दिखावा करते हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 29, 2023 15:17 IST

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने 'ठाकुर का कुआं' विवाद में मनोज झा का बचाव करते हुए कहा कि आज के ठाकुर जातिगत वर्चस्व के नाम पर दिखावा करते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता तेज प्रताप यादव ने 'ठाकुर का कुआं' विवाद में किया सांसद मनोज झा का बचावजदयू नेताओं पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आज के ठाकुर जातिगत दिखावा करते हैं विवाद में राजद और जदयू आमने-सामने हैं, जदयू झा की आलोचना कर रही है और राजद बचाव

पटना:बिहार की महागठबंधन सरकार में सत्ता साझा कर रही राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के बीच ओम प्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता 'ठाकुर का कुआं' को लेकर जुबानी जंग चल रही है। दरअसल इसकी शुरूआत उस वक्त हुई, जब राजद सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में महिला बिल पर बोलते हुए 'खेत ठाकुर का... बैल ठाकुर का...' का जिक्र किया था।

जिसके कारण बिहार में राजद के साथ सत्ता की साझेदारी कर रही नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कई नेताओं ने सांसद मनोज झा पर हमला बोल दिया है और लगातार उन पर सवर्णों के अपमान का आरोप लगा रही है। इस बीच राजद मनोज झा के बचाव में उतर गई है और इसी क्रम में राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को कहा, "आज के ठाकुर जातिगत वर्चस्व के नाम पर दिखावा करते हैं।"  

सांसद मनोज झा के संसद में पढ़ी गई 'ठाकुरों' की कविता पर जदयू के नेता दोफाड़ नजर आ रहे हैं। एक तरफ ललन सिंह ने मनोज झा के बयान का बचाव किया है। ललन सिंह ने कहा, "मनोज झा द्वारा दिया गया भाषण अपने आप में एक प्रमाण है कि यह किसी विशेष जाति या धर्म पर लक्षित नहीं था। भारतीय जनता पार्टी का काम समाज में तनाव पैदा करना और भावनाओं को भड़काकर वोट आकर्षित करना है।"

वहीं जदयू एमएलसी संजय सिंह ने झा के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, "मनोज झा माफी मांगे।" केवल संजय सिंह ही नहीं बल्कि जदयू के अन्य राजपूत नेता भी राजद सांसद झा पर हमलावर हैं, वहीं राजद बेहद मजबूती के साथ मनोज झा के साथ खड़ी है और समाजवाद की बात करते हुए उनका बचाव कर रही है। लेकिन जदयू के राजपूत नेता इस मामले में मनोज झा की आलोचना करने से मान नहीं रहे हैं।

जदयू एमएलसी संजय सिंह ने राजद सांसद मनोज झा की आलोचना करते हुए कहा, "ऐसे बयान समाज में विभाजन पैदा करते हैं। हम सभी जाति और धर्म के लोगों को एकजुट करने वाले नीतीश कुमार के साथ हैं। मनोज झा को इसका करारा जवाब मिलेगा। यह अशोभनीय बयान है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"

मालूम हो कि कि पिछले हफ्ते राज्य सभा में महिला कोटा विधेयक पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा द्वारा पढ़ी गई 'ठाकुरों' पर एक कविता की तीखी आलोचना हुई थी क्योंकि कई राजनीतिक नेताओं ने इसकी निंदा की थी और उनसे माफी की मांग की थी।

महिला कोटा विधेयक में ओबीसी को ध्यान में रखने की मांग के बीच मनोज झा ने कवि ओम प्रकाश वाल्मिकी द्वारा लिखित कविता 'ठाकुर का कुआं' का पाठ किया था। इस बीच, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने राजद सांसद की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि यह किसी विशेष जाति पर लक्षित नहीं है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवमनोज झाआरजेडीजेडीयूबिहारमहागठबंधनLalan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप