लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजप्रताप यादव ने कहा-  नीतीश कुमार अब नीतीश कुमारी हैं, बयान पर भड़की BJP-JDU, RJD ने दी नसीहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 09:51 IST

उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने उनका नाम पलटूराम रखा था, इसलिए मैं कहता हूं कि नीतीश कुमार अब नीतीश कुमारी हैं और ‘भगवा झंडा' वाले सुशील कुमार मोदी अब सुशील ‘कुमारी' मोदी हैं। उनमें हमारे सामने आने की हिम्मत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर वह अपने पिता की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह समझ लें कि वह खुद भी एक दिन उन्हीं की तरह जेल पहुंच जाएंगे।राजद नेता रघुवंश सिंह ने भी तेजप्रताप के बयान से पार्टी को अलग कर दिया।

गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप ने विवादित टिप्पणाी की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने उनका नाम पलटूराम रखा था, इसलिए मैं कहता हूं कि नीतीश कुमार अब नीतीश कुमारी हैं और ‘भगवा झंडा' वाले सुशील कुमार मोदी अब सुशील ‘कुमारी' मोदी हैं। उनमें हमारे सामने आने की हिम्मत नहीं है...इसलिए वे अपने घरों में चूड़िया पहनकर बैठे हैं।

इसके बाद तेजप्रताप के द्वारा की गई टिप्पणी को महिला विरोधी बताते हुए भाजपा नेता ने राजद पर निशाना साधा है। इसके बाद राजद नेता रघुवंश सिंह ने भी तेजप्रताप के बयान से पार्टी को अलग कर दिया। उन्होंने कहा कि राजद में इस तरह के बयान की कोई जगह नहीं है।  साथ ही उन्होंने तेज को नसीहत भी दीं। 

वहीं, भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर वह अपने पिता की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह समझ लें कि वह खुद भी एक दिन उन्हीं की तरह जेल पहुंच जाएंगे। राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय से तेजप्रताप की मई 2018 में शादी हुई थी, लेकिन छह माह बाद ही तलाक के लिए याचिका दायर की गई।

इससे पहले भी प्रशांत किशोर को तेजप्रताप ने राजद में आने का न्यौता दिया था, जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वह एक गंदी नाली के कीड़े जैसे हैं और उन्हें राजद में किसी भी हाल में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रशांत किशोर को लेकर तेज के इस बयान के बाद पार्टी नेता ने इस मुद्दे पर अपना अलग स्टैंड लिया था। 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर की तुलना गंदे नाली के कीड़े से की और कहा कि गंदे नाले से निकले पानी का इस्तेमाल पीने में नहीं किया जाता है और हमने जिसे गंदा मान लिया उसका इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं। ऐसे में साफ है कि जदयू व भाजपा के दो बड़े नेता पर दिए गए तेजप्रताप के बयान से पहले भी राजद के नेताओं ने तेज के बयान पर नराजगी जताते रहे हैं। 

 

 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब