लाइव न्यूज़ :

बिहारः शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव के खिलाफ सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 25 गिरफ्तार- देखें

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2023 14:28 IST

नियमावली मे ंहुए बदलाव को लेकर बीते दिनों शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा था की ये देश हित के लिए किया गया है। शिक्षक नियुक्ति में देश के विभिन्न राज्यों के टैलेंटेड और बेरोजगार भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध के दौरान अभ्यर्थी बिहार सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे थे। अभ्यर्थी शिक्षक बहाली के नियमावली में बदलाव को वापस लेने और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

पटनाः बिहार के शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव के खिलाफ अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं। बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की होने वाली है। बिहार सरकार ने इसमें अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को भी मौका दिया है। इसी को लेकर विवाद है। बिहार के अभ्यर्थी नियमावली में संशोधन का विरोध कर रहे हैं और शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू कराने की मांग कर रहे हैं।

बिहार के अभ्यर्थियों ने नियमावली में हुए बदलाव को वापस लेने को लेकर राज्य सरकार को 71 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके पूरा होने पर शनिवार की सुबह 2000 से अधिक की संख्या में अभ्यर्थी सबसे पहले गांधी मैदान में इकट्‌ठा हुए। फिर हाथों में तिरंगा लिए पैदल मार्च किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के बाद रोक दिया।

 पुलिस ने अभ्यर्थियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। डाक बंगला चौराहे से पुलिस ने उन्हें पटना जंक्शन तक खदेड़ा है। पुलिस ने 25 शिक्षक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, इनमें 2 महिलाएं हैं। सभी को कोतवाली थाना ले जाया गया है। सामने आए वीडियो में पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों को खदेड़ते हुए देखा जा सकता है। 

पटना के डीएसपी (कानून एवं व्यवस्था) नुरुल हक ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम इन पर बिलकुल मामला दर्ज़ करेंगे। उपद्रव करेंगे, सड़क पर जाएंगे, ट्रैफिक जाम करेंगें, एंबुलेंस को रोकेंगे तो उस पर तो केस ही होगा। अगर वे नहीं हटेंगे तो लाठी से भी हटाया जाएगा। अगर वे उपद्रव करेंगे तो लाठीचार्ज भी होगा।

विरोध के दौरान अभ्यर्थी बिहार सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि डोमिसाइल नीति को फिर से लागू किया जाए। नियमावली मे ंहुए बदलाव को लेकर बीते दिनों शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा था की ये देश हित के लिए किया गया है। शिक्षक नियुक्ति में देश के विभिन्न राज्यों के टैलेंटेड और बेरोजगार भाग लेंगे। हमें अंग्रेजी, गणित, फिजिक्स के योग्य शिक्षक नहीं मिल पा रहे थे। इसलिए संशोधन किया गया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप