लाइव न्यूज़ :

बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर भाजपा ने नीतीश सरकार को दिया अल्टीमेटम, राजद और जदयू पर निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2022 15:12 IST

बिहारः 1.15 लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अगर सरकार 13 दिसंबर से पहले शुरू नहीं करती है, तो मजबूत विपक्ष के नाते भाजपा सदन नहीं चलने देगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना भी साधा।एनडीए कार्यकाल में हुई नियुक्ति को तेजस्वी के सामने दिखाने के लिए नियुक्ति पत्र समारोह का आयोजन करवा रहे हैं।बहाली की प्रक्रिया को लेकर हम लोग नीतीश कुमार पर दबाव ही बनाते थे।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से भाजपा के नेता राजद और जदयू पर निशाना साधने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार को चेतावनी दी है।

उन्होंने दो टूक कहा है कि 1.15 लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अगर सरकार 13 दिसंबर से पहले शुरू नहीं करती है, तो मजबूत विपक्ष के नाते भाजपा सदन नहीं चलने देगी। इस दौरान उन्होंने नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना भी साधा।

पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. जायसवाल ने कहा कि राजद और जदयू का विलय होने वाला है और नीतीशजी को आश्रम में जाकर राजद के नेताओं को ट्रेनिंग देना है। इसलिए नीतीशजी एनडीए कार्यकाल में हुई नियुक्ति को तेजस्वी के सामने दिखाने के लिए नियुक्ति पत्र समारोह का आयोजन करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बहाली की प्रक्रिया को लेकर हम लोग नीतीश कुमार पर दबाव ही बनाते थे। लेकिन उनके मन में पाप था, इसलिए वे बहाली की प्रक्रिया को टालते रहे। शिक्षक बहाली के लिए एनडीए सरकार प्रयासरत थी। लेकिन सरकार बदल गई। इसके बाद शिक्षक बहाली की प्रक्रिया महागठबंध सरकार ने अब तक शुरू नहीं की है।

डा. जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी जानते हैं कि 10 लाख सरकारी नौकरी का उनका वादा झूठा था। बिहार में खाली पड़े 2 लाख 34 हजार सरकारी पदों पर बहाली को लेकर तो वे गंभीरता दिखा सकते थे, पर उन्होंने खुद की सरकार में अभी तक कोई पहल नहीं की और एनडीए कार्यकाल में हुई नियुक्ति को समारोह आयोजित कर राज्य की युवाओं को भ्रमित कर रहें हैं।

डा. जायसवाल ने कहा कि हकीकत है कि एनडीए की सरकार बिहार में नौकरी और रोजगार को लेकर कई पहल की थी और विभिन्न विभागों में भर्ती शुरू करवाया था। चाहे पुलिस विभाग हो या राजस्व और भूमि सुधार विभाग या स्वास्थ्य विभाग। इन सभी विभागों में पहले ही विज्ञपन निकालने के साथ ही परीक्षा और फिर रिजल्ट निकाला गया था पर नीतीशजी के पलटी मारने के बाद तेजस्वी पुराने नियुक्ति को ही अपना बताकर प्रचारित कर रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटनाBJPकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए