लाइव न्यूज़ :

बिहार शपथ ग्रहण समारोहः 40,000 लोग, 30,000 से अधिक कुर्सियां, 1,500 से ज्यादा सोफा, सीएम को न्योता, देखिए शेयडूल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2025 19:04 IST

Bihar swearing-in ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के बड़े एनडीए नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उपमुख्यमंत्री और कुछ चुने हुए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े विभागों को भी सतर्क मोड में रखा गया है।गांधी मैदान में जर्मन हैंगर तैयार किया जा रहा है, जिसकी क्षमता करीब 40,000 लोगों की होगी।वीवीआईपी मेहमानों के लिए 1,500 से ज्यादा सोफों की व्यवस्था की जा रही है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में 20 नवंबर को होने वाली एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में एनडीए की ओर से देशभर में भाजपा और सहयोगी दलों के सभी मुख्यमंत्रियों को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ-साथ उपमुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। बताया जा रहा है कि समारोह में केंद्रीय नेतृत्व सहित कई शीर्ष चेहरे मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े विभागों को भी सतर्क मोड में रखा गया है।

उधर, पटना नगर निगम से लेकर वन विभाग और सैकड़ों मजदूर गांधी मैदान को सजाने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के बड़े एनडीए नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उपमुख्यमंत्री और कुछ चुने हुए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसी को लेकर हर तरह की तैयारी हो रही है।

गांधी मैदान में जर्मन हैंगर तैयार किया जा रहा है, जिसकी क्षमता करीब 40,000 लोगों की होगी। समारोह के लिए 30,000 से अधिक कुर्सियां सजाई जाएंगी, जबकि वीवीआईपी मेहमानों के लिए 1,500 से ज्यादा सोफों की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल गांधी मैदान में घास की कटाई हो रही है। इसके बाद कारपेट बिछाने का काम शुरू होगा।

लगभग 100 से 150 मजदूर तैयारियों में लगे हुए हैं। पूरे गांधी मैदान को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य मंच को सजाने के लिए बेंगलुरु से फूल मंगाए गए हैं। नगर निगम की वॉटर स्प्रिंकलर गाड़ियां लगातार मैदान में पानी का छिड़काव कर रही हैं, ताकि धूल को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते ने भी मैदान का निरीक्षण किया है। मंच के आस-पास सहित पूरे गांधी मैदान की गहरी जांच की जा रही है। कारण कि देश के बड़े नेताओं का जमावड़ा भी लगने वाला है। एनडीए शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। बड़े नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को टाइट किया जा रहा है।

सीसीटीवी की व्यवस्था भी ठीक की जा रही है। गांधी मैदान में चल रही लगातार हलचल और तैयारियों ने आम लोगों में रुचि का विषय बना दिया है। सुबह से लेकर देर शाम तक मैदान के आसपास भारी संख्या में लोग दिलचस्पी के साथ तैयारियों को देखते नजर आ रहे हैं।

आसपास की गलियों, फुटपाथों और चाय की दुकानों पर लोगों के बीच शपथ ग्रहण को लेकर खूब बातें हो रही हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि लंबे समय बाद किसी सरकार का शपथ ग्रहण गांधी मैदान में इतनी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। कई लोग यह भी बताते हैं कि इससे पहले इतने बड़े स्तर पर तैयारियां शायद ही कभी देखी गई हों।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीबिहारनीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें