लाइव न्यूज़ :

बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव, वाहन चालक चोटिल

By भाषा | Updated: February 6, 2020 06:55 IST

कन्हैया इन दिनों संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में राज्यव्यापी यात्रा पर हैं। इससे पहले एक फरवरी को सारण जिले में कन्हैया के काफिले पर हमला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर बुधवार को हुए पथराव में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक को चोटें आई हैं। सुपौल के प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया, “पथराव करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

भाकपा नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर बुधवार को हुए पथराव में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक को चोटें आई हैं। सुपौल के प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया, “पथराव करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

काफिला अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया है।’’ कन्हैया इन दिनों संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में राज्यव्यापी यात्रा पर हैं। इससे पहले एक फरवरी को सारण जिले में कन्हैया के काफिले पर हमला हुआ था।

कन्हैया के दौरों पर उनके साथ रह रहे कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने हमले के लिए "पुलिस और प्रशासन की लापरवाही" को जिम्मेदार ठहराया। खान ने कहा, "यह एक छोटा सा शहर है। जिस स्थान पर हमला हुआ, वह जिलाधिकारी के निवास से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।

वहां जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी एवं कर्मी तैनात थे इसके बावजूद उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, नारे लगाए और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।'' उन्होंने कहा, “हमारी यात्रा अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहगी। हम सुपौल से सहरसा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं जहां गुरुवार को कन्हैया की अगली रैली निर्धारित है। हमें उम्मीद है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जाएगी।'' खान ने बताया कि चालक एजाज गंभीर रूप से घायल हो गया है।

एक महिला को भी चोटें आई हैं । भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने पटना में एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कन्हैया की राज्यव्यापी यह यात्रा 29 फरवरी को पटना में संपन्न होगी। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील