लाइव न्यूज़ :

बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने विधानमंडल का पांच दिन का सत्र बुलाए जाने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 17, 2020 15:10 IST

Open in App

पटना, 17 नवंबर बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने अपनी पहली बैठक में विधानमंडल का पांच दिनों का सत्र बुलाए जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आगामी 23 नवंबर से बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय सत्र आहूत किये जाने को मंजूरी दी गयी ।

नवगठित बिहार विधानसभा का पहला तथा विधान परिषद का 196 वां सत्र होगा ।

बिहार विधानमंडल का यह पांच दिवसीय सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर को समाप्त होगा।

मंत्रिपरिषद ने विधानमंडल के इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के दौरान राज्यपाल के भाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया।

बिहार विधानमंडल के इस सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के अलावा नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राजभवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए