लाइव न्यूज़ :

बिहार में हुए करोड़ों रूपये के सृजन घोटाले में आईपीएस अधिकारी का नाम आया सामने, सीबीआई कर रही है जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2018 19:35 IST

सूत्रों के अनुसार सीबीआई की जारी जांच रिपोर्ट से यह भी बात सामने आई है कि भागलपुर के तत्कालीन डीडब्ल्यूओ अरुण कुमार की पत्नी इंदू गुप्ता, नाजिर महेश मंडल और पीरपैंती के बीडीओ चंद्रशेखर झा के बैंक खाते में भी लाखों रुपये ट्रांसफर किये जाने का मामला सामने आया है।

Open in App

बिहार के भागलपुर में हुए करोड़ों रूपये के सृजन घोटाले की जांच में एक आईपीएस अधिकारी की भी संलिप्तता की बात सामने आई है। मामले की जांच कर रही सीबीआई की जांच रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।

जांच में यह बात सामने आई है कि भागलपुर के पूर्व डीआईजी और पटना के आईजी एके जैन और उनके रिश्तेदार के खाते में सृजन के खाते से 27 लाख रुपये डाले गये थे।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई की जारी जांच रिपोर्ट से यह भी बात सामने आई है कि भागलपुर के तत्कालीन डीडब्ल्यूओ अरुण कुमार की पत्नी इंदू गुप्ता, नाजिर महेश मंडल और पीरपैंती के बीडीओ चंद्रशेखर झा के बैंक खाते में भी लाखों रुपये ट्रांसफर किये जाने का मामला सामने आया है। 

सूत्रों के मुताबिक, सृजन घोटाले में साथ देनेवाले अफसरों के निवेश पर सृजन दस फीसदी का ब्याज देता था।

एके जैन और मसाला कारोबारी उनके रिश्तेदार ने घोटाले के खुलासे से पहले ही 27 लाख रुपये सृजन से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिये। 

सीबीआई जांच रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2017 में एके जैन के खाते में दो बार में 15 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये थे। वहीं, घोटाले के पर्दाफाश से पहले डीडब्ल्यूओ की पत्नी इंदू गुप्ता ने 1.20 करोड़ रुपये सृजन से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिये थे। 

नाजिर महेश मंडल ने 30 लाख रुपये और पीरपैंती बीडीओ चंदशेखर ने 1.20 लाख वापस लिये।

बताया जाता है कि 11 अप्रैल, 2017 को एके जैन के खाता नंबर 0095104000092108 में छह लाख रुपये ट्रांसफर किये गये थे। सृजन के इसी अकाउंट से 12 अप्रैल, 2017 को भी नौ लाख रुपये ट्रांसफर किये गये थे। वहीं, उनके रिश्तेदार राजेश जैन के खाता नंबर 12072191006654 में 24 अप्रैल, 2017 और आठ मई को छह-छह लाख रुपये ट्रांसफर किये गये थे। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारसीबीआईसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए