लाइव न्यूज़ :

Bihar special status: सीएम नीतीश असफल रहे तो इस्तीफा दें, विशेष राज्य नहीं मिलने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2024 16:01 IST

Bihar special status:  पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब लालू यादव से कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि मौजूदा प्रावधान में संभव नहीं है विशेष राज्य का दर्जा देना तो उन्होंने भाजपा के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि बिल्कुल देना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देBihar special status: लालू यादव ने कहा कि बोलने नहीं दिया तो पहले वाला समझ लिए हैं।Bihar special status: नीतीश सरकार से अपराध नियंत्रण नहीं हो रहा है। Bihar special status: लालू यादव मेडिकल जांच के लिए दिल्ली गए हैं।

Bihar special status: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर गर्मायी सियासत के बीच लोकसभा में मंत्री के द्वारा इसे नहीं देने का ऐलान किए जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ऐलान किया कि वह विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। लेकिन वो इस काम में असफल रहे ऐसे में वो इस्तीफा करें। पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब लालू यादव से कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि मौजूदा प्रावधान में संभव नहीं है विशेष राज्य का दर्जा देना तो उन्होंने भाजपा के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि बिल्कुल देना पड़ेगा। हम विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे।

वहीं पीएम मोदी ने आज बजट सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करने के दौरान विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा था कि विपक्ष अब लड़ाई झगड़े ना करके जनता के देश के लिए मिल कर काम करें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष संसद में सत्ता पक्ष को बोलने नहीं देता है। जिसको लेकर लालू यादव ने कहा कि बोलने नहीं दिया तो पहले वाला समझ लिए हैं।

विपक्ष इस बार बहुत मजबूत है, ऐसे नहीं चलेगा। विपक्ष मजबूती से एक साथ है। वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या को लेकर लालू यादव ने कहा कि बिहार का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह चरमरा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध कंट्रोल से बाहर हो चुका है। नीतीश सरकार से अपराध नियंत्रण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर लोगों की जान ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव मेडिकल जांच के लिए दिल्ली गए हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए