लाइव न्यूज़ :

बर्खास्त किए जाने के बाद RJD में शामिल हुए श्याम रजक, कहा-JDU ने पार्टी संविधान तोड़ा

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2020 12:49 IST

बिहार के उद्योग मंत्री और जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक को रविवार को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ ही पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक शुरू हो गया है।बर्खास्त किए गए मंत्री श्याम रजक ने सोमवार को आरजेडी का हाथ थामा है।

पटना: बिहार में चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक शुरू हो गया है। बर्खास्त किए गए मंत्री श्याम रजक ने सोमवार को आरजेडी का हाथ थामा है। गौरतलब है कि श्याम रजक, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) छोड़ने वाले थे, उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री पद और पार्टी से हटा दिया था। तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्याम रजक को आरजेडी में शामिल करने का ऐलान किया। बिहार के उद्योग मंत्री और जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक को रविवार को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ ही पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। जद (यू) के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। 

श्याम रजक को JDU ने पार्टी से क्यों निकाला

सिंह ने कहा कि श्याम रजक को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है और उन्हें छह साल के लिए पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि रजक जद(यू) छोड़ सकते हैं क्योंकि वह अपनी पार्टी और उद्योग सचिव एस सिद्धार्थ के साथ खुश नहीं थे, जिनके साथ उनके विभाग चलाने को लेकर मतभेद थे। सूत्रों ने बताया कि जदयू पार्टी नेता अरुण मांझी को अधिक महतत्व दे रहा है, जो इन दिनों फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रजक को आशंका थी कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू उन्हें टिकट नहीं दे सकता है। 

जानें कौन है श्याम रजक?

श्याम रजक बिहार की राजनीति में जाने-माने दलित चेहरा हैं। राज्य में लगभग 16 फीसदी वोटर दलित समाज से हैं। एक जमाने में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे। उनकी और राम कृपाल की जोड़ी राम-श्याम की जोड़ी कही जाती थी। पार्टी कोई भी हो, फुलवारी से लंबे समय से श्‍याम रजक ही जीतते रहे हैं। करीब 25 साल और लगातार 1995 से फुलवारी के विधायक है। 2009 उपचुनाव को छोड़कर लगातार 6 बार विधानसभा चुनाव जीते।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०विधान सभा चुनाव २०२०बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो