लाइव न्यूज़ :

बिहारः 5 अपर समाहर्ता, 15 डीसीएलआर और 32 अंचलाधिकारी को कारण बताओ नोटिस, बैठक से अनुपस्थित रहने वाले 52 राजस्व अधिकारी से मंत्री संजय सरावगी ने पूछे सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2025 16:58 IST

Bihar: नालंदा, बक्सर, पूर्वी चंपारण, अररिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय, भोजपुर, गया, सारण, गोपालगंज जैसे जिलों के कई अधिकारी इस लापरवाही के घेरे में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमई माह में दो चरणों में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठकें बुलाई गई थीं। समीक्षा प्रक्रिया बाधित हुई, बल्कि कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हुए। कार्रवाई विभाग में जवाबदेही और अनुशासन लाने के उद्देश्य से की जा रही है।

पटनाः बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी अपने सख्त तेवर को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, सात और आठ मई को आयोजित विभागीय प्रमंडलीय समीक्षा बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले 52 राजस्व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस अप्रत्याशित कार्रवाई से विभाग में भारी हड़कंप मच गया है। इन अधिकारियों में 5 अपर समाहर्ता, 15 डीसीएलआर (उप समाहर्ता भूमि सुधार) और 32 अंचलाधिकारी (सीओ) शामिल हैं। इस बीच सरावगी ने सख्त लहजे में कहा कि अनुपस्थिति न केवल प्रशासनिक अनुशासनहीनता है, बल्कि इससे विभागीय कार्यों में भी बाधा आती है। उन्होंने बताया कि मई माह में दो चरणों में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठकें बुलाई गई थीं। मगर 52 अधिकारी बिना कोई सूचना दिए गायब रहे।

इससे न केवल समीक्षा प्रक्रिया बाधित हुई, बल्कि कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हुए। संजय सरावगी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई तय है। यह कार्रवाई विभाग में जवाबदेही और अनुशासन लाने के उद्देश्य से की जा रही है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भविष्य में बैठकों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें और यदि किसी कारणवश अनुपस्थिति जरूरी हो, तो उसकी पूर्व सूचना विभाग को दें। बताया जाता है कि नालंदा, बक्सर, पूर्वी चंपारण, अररिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय, भोजपुर, गया, सारण, गोपालगंज जैसे जिलों के कई अधिकारी इस लापरवाही के घेरे में आए हैं।

यहां तक कि बिहार शरीफ, राजगीर, पूर्णिया, औरंगाबाद, मधेपुरा समेत कई बड़े प्रशासनिक क्षेत्रों के डीसीएलआर और अपर समाहर्ता भी इस कार्रवाई की जद में हैं। राजस्व विभाग ने अंचल स्तर से लेकर जिलों तक के कार्यों की नियमित समीक्षा और रैंकिंग प्रणाली लागू कर दी है। राज्य के 534 अंचल कार्यालयों की मासिक समीक्षा की जा रही है और कामकाज के आधार पर रैंकिंग भी जारी की जाती है।

इसके पहले भूमिहीनों को वास भूमि देने में लापरवाही बरतने और समीक्षा बैठक में गलत जानकारी देने के आरोप में मंत्री संजय सरावगी ने बगहा के अंचल अधिकारी निखिल एवं जगदीशपुर के राजस्व अधिकारी नागेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था। मंत्री संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इन दोनों अधिकारियों ने गलत जानकारी दी थी।

बता दें कि बिहार में जमीन सर्वे हो रहा है। इस बीच जमीन सर्वे का काम सही से पूरा कैसे हो, लोगों को जो समस्या आ रही है उसका कैसे समाधान हो इस संबंध में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभाग की ओर से लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर गाज गिराई जा रही है।

इसके पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रहे दिलीप जायसवाल ने भ्रष्टाचार में लिप्त और नाकाबिल 189 अंचल अधिकारियों के वेतन को रोक दिया था। इसके साथ ही 12 अंचल अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।  इस बीच मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि चाहे सर्वे का काम हो या राजस्व विभाग का कोई भी काम हो।

जो हम आम जनता को सेवा देते हैं, मैंने खुला संदेश राजस्व विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारियों को दिया है कि आप अगर जनता के साथ अन्याय करेंगे, जनता के काम में देर करेंगे, भ्रष्टाचार का अगर खेल होगा तो मंत्री के कलम से कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि ना मेरी नजर से कोई बचाने वाला है और ना मेरी कलम से कोई बचाने वाला है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील