लाइव न्यूज़ :

पुलिस का दावा- कन्हैया कुमार के काफिले पर हुए हमले में शिव सैनिकों का हाथ, तीन हुए गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2020 18:49 IST

बिहारः गिरफ्तार लोगों में शिव सेना के प्रदेश संगठन सचिव विक्रमादित्य सिंह तथा शिवसेना के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय प्रसाद शामिल हैं. वहीं, तीसरा आरोपित जख्मी सन्नी तिवारी का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार के भोजपुर जिले के आरा के पास हुए हमले में दो शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में भोजपुर पुलिस ने शिवसेना के जिला प्रमुख समेत 10 शिव सैनिकों सहित 30 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार के भोजपुर जिले के आरा के पास हुए हमले में दो शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में भोजपुर पुलिस ने शिवसेना के जिला प्रमुख समेत 10 शिव सैनिकों सहित 30 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए वीडियो फुटेज के माध्यम से पहचान करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तर कर लिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो लोगों को जेल भेज दिया गया. वहीं, एक का इलाज पुलिस की देख रेख में चल रहा है. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी में केस दर्ज कराया है. कन्हैया के काफिले पर हमले मामले में गजराजगंज ओपी के एएसआई हीरा लाल राय के बयान पर शिव सेना के प्रदेश संगठन सचिव विक्रमादित्य सिंह सहित 10 शिव सैनिकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

गिरफ्तार लोगों में शिव सेना के प्रदेश संगठन सचिव विक्रमादित्य सिंह तथा शिवसेना के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय प्रसाद शामिल हैं. वहीं, तीसरा आरोपित जख्मी सन्नी तिवारी का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है. हमले के दौरान कन्हैया के काफिले से कुचलकर घायल हुए शिवसैनिक सनी तिवारी का भी इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है. अन्य आरोपी शिवसैनिकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

कन्हैया पर हुए इस हमले के बाद एसपी सुशील कुमार ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं. हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से जिले के शिवसैनिकों में नाराजगी है. शिव सैनिकों का आरोप है कि कन्हैया समर्थकों द्वारा भी पथराव और लाठी-डंडों से हमले किए गए. लेकिन इसके बावजूद भी एक पक्ष के खिलाफ ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

यहां बता दें कि शुक्रवार को रमना मैदान में कन्हैया कुमार की एक जनसभा थी. बक्सर में जनसभा को संबोधित करने के बाद कन्हैया कुमार आ रहे थे तो रास्ते में आरा के समीप कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसमें दो लोग जख्मी हो गये थे. वहीं, काफिले के गाडी से एक युवक भागने के दौरान जख्मी हो गया था, जिसका इलाज पुलिस की देख रेख में चल रहा है. 

पुलिस का कहना है कि हमला करने के बाद ये लोग भाग रहे थे तभी वाहन की चपेट में आ गये. वहीं, भाकपा माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने कन्हैया कुमार के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि भोजपुर के गजराजगंज में 14 फरवरी को जन-गण-मन यात्रा के दौरान उनके काफिले पर हमला, नीतीश कुमार के सामंती-अपराधी ताकतों का मनोबल बढ़ाने का नतीजा है. बक्सर से आरा आने के दौरान सामंती-आपराधिक तत्व के लोगों द्वारा उनपर हमला किया गया. लेकिन स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा अभी तक उन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. हम मांग करते हैं कि थाना प्रभारी को तुरंत निलंबि त किया जाये.

टॅग्स :कन्हैया कुमारशिव सेनाबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो