लाइव न्यूज़ :

शायद उन्हें तलाश किसी बेवफा की थी..., पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2022 18:44 IST

आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने की संभावना पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोई भी भाजपा को मिस कॉल मारता है तो भाजपा उसे गले लगा लेती है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा के दरवाजे हमेशा खुले हैं।हम न किसी से जाति पूछते हैं न किसी का नाम पूछते हैं।शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमारे रास्ते अब अलग हो गए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारे जाने की अटकलों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने की कोई गुंजाइश ही नहीं है।

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे रास्ते अब अलग हो गए। हमने हमेशा उनका साथ दिया। वो जो कहते थे हम सुनते थे। वो खुद भाजपा को छोड़कर गए। हमने हमेशा वफ़ादारी निभाई है। हुसैन ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि हम बेवफा थे इसलिए हम नजरों से गिर गए। शायद उन्हें तलाश किसी बेवफा की थी।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने नीतीश कुमार को भद्दी-भद्दी गालियां दी, विधानसभा में अपमानित किया, उनके साथ वह चले गए। हमने हमेशा उन्हें इज्ज़त दी, इसके बावजूद वे उजाले को छोड़कर लालटेन की रोशनी में गए। अब उनके लिए ये दरवाजा दोबारा नहीं खुल सकता।

हुसैन ने कहा कि हमनें मिशन 40 की तैयारी शुरू कर दी है। हमें 40 के 40 लोकसभा जितनी है। वहीं, जब उनसे आरसीपी सिंह के कैंपेन पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सब कैंपेनिंग में लगे हैं। हमारा अभी उसी पर काम चल रहा है।

आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने की संभावना पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोई भी भाजपा को मिस कॉल मारता है तो भाजपा उसे गले लगा लेती है। भाजपा के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हम न किसी से जाति पूछते हैं न किसी का नाम पूछते हैं।

टॅग्स :Shahnawaz HussainबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र