लाइव न्यूज़ :

सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात बकवास, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा-केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं, भ्रम फैला रहे कुछ लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2022 19:13 IST

देश के गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल इलाके में दो दिन रहने वाले हैं। पूर्णिया में बड़ी रैली भी होगी। सीमावर्ती इलाके में हमारा संगठन बहुत पुराना है और मजबूत करना हमारा लक्ष्य है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के लिए मिशन 40 का लक्ष्य रखा है। सीमांचल का इलाका भाजपा का गढ़ रहा है।पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जीत चुके हैं।

पटनाः बंगाल और बिहार के हिस्सों को मिला कर मुस्लिम बहुल सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है। यह महज अफवाह है।

उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से निराधार बातें हैं कि सीमावर्ती इलाके में अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि न तो भाजपा का और न ही केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा है। हुसैन ने कहा कि इस तरह की बातें सिर्फ दुष्प्रचार है। उन्होंने कहा कि सीमांचल का क्षेत्र चिकन नेक के भी नजदीक है। उधर नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार का बॉर्डर उस इलाके से नजदीक है।

हुसैन ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश के गृह मंत्री सीमांचल इलाके में दो दिन रहने वाले हैं। इससे पूरे इलाके में गजब का उत्साह है। वो देश के गृह मंत्री हैं, लिहाजा वहां के अधिकारियों की भी बैठक करने वाले हैं और पूर्णिया में अमित शाह की बड़ी रैली भी होगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके में हमारा संगठन बहुत पुराना है और उसको और मजबूत करना हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि हमने बिहार के लिए मिशन 40 का लक्ष्य रखा है। हुसैन ने अफवाह को कोरी बकवास बताते हुए कहा कि इसके पीछे मकसद भ्रम फैलाना है। उन्होंने दावा किया कि सीमांचल का इलाका भाजपा का गढ़ रहा है। हुसैन ने आगे कहा कि पहले हम पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जीत चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे से न सिर्फ यहां पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि सीमावर्ती इलाके मजबूत और सक्षम भी होंगे। इसलिए गृह मंत्री इलाके के कार्यकर्ताओं के साथ भी अलग-अलग बैठकें करेंगे और वहां के अधिकारियों से बात कर सीमा कैसे मजबूत हो, इसकी भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह के दौरे से सीमावर्ती क्षेत्र मजबूत होगा।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीBJPजेडीयूअमित शाहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी