लाइव न्यूज़ :

Bihar School Timing Changed: मुख्यमंत्री नीतीश के सख्ती के आगे झुके पाठक, स्कूल टाइमिंग में बदलाव, जानें टाइम टेबल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2024 21:09 IST

Bihar School Timing Changed: शिक्षा विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब 10:00 बजे से शुरू होकर 4:00 बजे विद्यार्थियों की छुट्टी हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपठन-पाठन को लेकर 9:45 बजे आएंगे शिक्षक और 4:15 बजे तक विद्यालय में रहेंगे।शिक्षक 15 मिनट पहले आएंगे और 15 मिनट बाद जाएंगे। स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होनी चाहिए।

Bihar School Timing Changed: बिहार में सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर मचे बवाल के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए ऐलान को आज से लागू कर दिया गया है। अब शिक्षा विभाग के तरफ से राज्य के अंदर सरकारी स्कूलों के संचालन को लेकर नया टाइम टेबल लागू कर दिया गया है और इसको लेकर आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के तरफ से जारी पत्र के अनुसार, शिक्षकों के विद्यालय आगमन 9:00 बजे से शुरू होकर 5:00 बजे तक के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया। अब पठन-पाठन को लेकर 9:45 बजे आएंगे शिक्षक और 4:15 बजे तक विद्यालय में रहेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब 10:00 बजे से शुरू होकर 4:00 बजे विद्यार्थियों की छुट्टी हो जाएगी।

4 बजकर 15 मिनट तक पाठ टीका लेखन और अन्य कार्य का निष्पादन 4 बजकर 15 मिनट पर विद्यालय बंद हो जाएंगे। दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने आदेश दिया था कि सुबह 9 बजे ही स्कूल आना पड़ेगा। सुबह 9 बजे से 5 बजे तक स्कूल चलेंगे। उन्होंने वीसी में सभी शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया था कि चेतना सत्र, फिजिकल अटेंडेंस 9 से 10 के बीच हो जाना चाहिए।

10 से 4 बजे तक 8 घंटी की पढ़ाई होगी। 4 से 5 के बीच मिशन दक्ष चलेगी। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ने 20 फरवरी को विधानसभा में स्कूल टाइमिंग बढ़ाए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा था कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम तो पहले से ही कहते रहे हैं कि स्कूल के शिक्षकों और छात्रों को आने का समय 9 बजे से नहीं होना चाहिए, बल्कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होनी चाहिए। शिक्षक 15 मिनट पहले आएंगे और 15 मिनट बाद जाएंगे। 

टॅग्स :School Educationनीतीश कुमारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत