लाइव न्यूज़ :

Bihar School News: स्कूल में जंक फूड बैन?, कोबो टूल्स एक्टिव, हेडमास्टर और शिक्षक पर भी होगा एक्शन, जानिए कैसे करेगा काम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2025 18:31 IST

Bihar School News: अधिकारी भी देख सकेंगे। स्कूल के 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर भी नजर रखी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह भी देखा जाएगा कि कितने बच्चे स्कूल में जंक फूड लेकर आ रहे हैं।विद्यालय निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की जांच इसी नए तरीके से होगी।बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और पोषण का त्वरित मूल्यांकन किया जाएगा।

Bihar School News: बिहार में शिक्षा विभाग ने एक ऐसा टूल बनाया है, जिससे अगर कोई छात्र अपने टिफिन में जंक फूड लाया होगा तो इसकी जानकारी अधिकारियों को मिल जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय में मिलने वाली मध्याह्न भोजन पर भी टूल्स के जरिए नजर रखी जाएगी। मिड डे मिल के गुणवत्ता की जांच होगी। ऐसे में अब छात्र जंक फूड लेकर विद्यालय नहीं जा पाएंगे। यही नहीं स्कूल के 50 मीटर के दायरे में कोई जंक फूड की बिक्री भी नहीं की जा सकेगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। जानकारी अनुसार कोबो टूल्स की मदद से यह जांच होगी कि बच्चों के टिफिन में जंक फूड तो नहीं है। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि कितने बच्चे स्कूल में जंक फूड लेकर आ रहे हैं। विद्यालय निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की जांच इसी नए तरीके से होगी।

जिसे राज्य स्तर पर अधिकारी भी देख सकेंगे। साथ ही स्कूल के 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर भी नजर रखी जाएगी। दरअसल, शिक्षा विभाग और यूनिसेफ ने मिलकर कोबो टूल्स को विकसित किया है। टूल्स का लिंक सभी जिलों को उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और पोषण का त्वरित मूल्यांकन किया जाएगा।

हर दिन जिलों में किए गए मूल्यांकन की मासिक और त्रैमासिक रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसमें जिलों की रैंकिंग भी शामिल होगी, जिससे यह पता चलेगा कि कहां पोषण मानकों का पालन हो रहा है और कहां सुधार की जरूरत है। कोबो टूल्स के जरिए अब मध्याह्न भोजन के स्वाद का भी मूल्यांकन किया जाएगा। स्वाद कैसा था, इसकी जानकारी टूल्स में अपलोड की जाएगी।

साथ ही पोषण वाटिका के निर्माण और रसोइयों की सफाई की भी रिपोर्ट देनी होगी। मध्यान्ह भोजन योजना के निदेशक ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किया है। निदेशक के अनुसार, इसका मकसद बच्चों को कुपोषण से बचाकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। कोबो टूल्स के जरिए यह भी देखा जाएगा कि बच्चे जंक फूड का कितना इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसके अलावा, यह भी पता लगाया जाएगा कि स्कूलों के बाहर जंक फूड की बिक्री हो रही है या नहीं, क्योंकि विभाग ने स्कूल परिसरों के आसपास जंक फूड पर रोक लगा रखी है। निदेशक ने निर्देश दिया है कि सिर्फ निरीक्षण करने वाले अधिकारी ही नहीं, बल्कि प्रधानाध्यापक भी हर दिन लिंक पर डाटा अपलोड करेंगे। इसमें भोजन पकाने की तैयारी से लेकर परोसने की प्रक्रिया तक का विवरण देना होगा।

उदाहरण के लिए, यह बताना होगा कि चावल धोने के समय कितना रगड़ा गया या दाल और चावल को पकाने से दो घंटे पहले भिगोया गया या नहीं? बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली पोषण संबंधी गोलियों की जानकारी भी कोबो टूल्स में अपडेट करनी होगी, जिससे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर बेहतर निगरानी रखी जा सके।

टॅग्स :School Educationपटनानीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो