लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर और मैट्रिक के 75 टॉपर्स को करेगी सम्मानित, दिया जाएगा एक लाख तक कैश और लैपटॉप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2024 17:17 IST

Bihar Board Exam 2025: मैट्रिक में पूरे राज्य में टॉप 10 में रहने वाले और इंटर के तीनों संकायों में टॉप फाइव में रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

Open in App

पटना:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 3 दिसंबर को इंटर और मैट्रिक के 75 टॉपर्स को सम्मानित करने की योजना बनाई है। यह कार्यक्रम हर साल मेधा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होता है। इन विद्यार्थियों को एक लाख तक कैश और लैपटॉप से सम्मानित किया जाएगा। यह वो विद्यार्थी हैं जो 2024 बोर्ड परीक्षा में टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हुए हैं। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा का बेहतरीन आयोजन करने वाले जिले के अधिकारियों जैसे डीएम और डीईओ भी पुरस्कृत होंगे।

हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार बोर्ड की तरफ से किया जाता है। इस समारोह में टॉपर्स को नकद पुरस्कार, लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मेधा दिवस के मौके पर बिहार बोर्ड के इंटर के तीनों संकायों (वाणिज्य, कला और विज्ञान) और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को एक-एक लाख रुपए और लैपटॉप से सम्मानित किया जायेगा। 

मैट्रिक में पूरे राज्य में टॉप 10 में रहने वाले और इंटर के तीनों संकायों में टॉप फाइव में रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस समारोह में इंटर के तीनों संकायों में टॉप फाइव शामिल में 24 और मैट्रिक के टॉप 10 में 51 छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 

इंटर के तीनों संकायों (वाणिज्य, कला और विज्ञान) और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को एक-एक लाख रुपए और लैपटॉप से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 75-75 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 50-50 हजार रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही उन्हें एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, प्रशस्ति-पत्र और मेडल दिया जाएगा। 

इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 के चौथे से पांचवें स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को 15 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र, मेडल और लैपटॉप मिलेगा। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 में चौथे से 10वें स्थान तक प्राप्त करने वाले छात्रों को 10-10 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र, मेडल और लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के उत्कृष्ट संचालन में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले डीएम और डीईओ को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos