लाइव न्यूज़ :

बिहार: संघ प्रमुख मोहन भागवत नवंबर में आ रहे हैं बक्सर, संत समागम में लेंगे हिस्सा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2022 18:21 IST

संघ प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत नवंबर में बिहार आ रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के उत्तर-पूर्व रेंज के क्षेत्र कार्यवाहक डॉक्टर मोहन सिंह ने कहा कि बीते छह माह के अंदर भागवत का यह दूसरा बिहार प्रवास होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रियता बीते कुछ सालों से बिहार में बहुत ज्यादा बढ़ गई है यही कारण है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत छह महीने के भीतर दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैंभागवत 7 से 15 नवंबर तक बक्सर में आयोजित संत सम्मेलन में भाग लेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे

पटना:बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रियता बीते कुछ सालों में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में 1033 जगहों पर 1406 संघ की शाखाएं लगाई जा रही थी वहीं इस साल शाखाओं की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व रेंज के क्षेत्र कार्यवाहक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि बिहार में साल 2022 से 1075 स्थानों पर 1476 शाखाएं लग रही हैं। इसमें काफी संख्या में लोग भी शामिल होते हैं। बिहार में न सिर्फ संघ की दैनिक शाखाओं में बढ़ोत्तरी हुई है बल्कि, सप्ताहिक मिलन और संघ मंडली में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि बिहार में इस साल 545 सप्ताहिक मिलन और 168 संघ मंडली लग रही है, जो पिछले वर्ष से काफी अधिक है। अब यह तय किया गया है कि बिहार में भी सभी बस्तियों में संघ की गतिविधि प्रारंभ की जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष प्रयास शुरू भी कर दिया गया है। इस बीच संघ प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत नवंबर में बिहार आ रहे हैं। पिछले छह माह के अंदर यह उनका दूसरा बिहार प्रवास होगा।

संघ प्रमुख मोहन भागवत 7 से 15 नवंबर तक बक्सर में आयोजित संत सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। संघ प्रमुख इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बिहार प्रवास को लेकर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बक्सर में रामकर्म भूमि न्यास और सनातन संस्कृति रामराज की ओर से एक संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह सम्मेलन 7 नवंबर से 15 नवंबर तक होगा।

इस सम्मेलन में देश और दुनिया के महान संत शामिल होंगे। 8 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी मंत्री सांसद विधायक को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन यह पूरी तरह से धार्मिक आयोजन है। इस सम्मेलन में केवल धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी होगी। इसमें किसी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं की जायेगा।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसSanghबिहारबक्सरbuxar-ac
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए