लाइव न्यूज़ :

बिहार: सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर लगाया गैंग चलाने का आरोप, बोले- "लेकिन गैंग ने विद्रोह कर दिया है"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2023 14:57 IST

बिहार भाजपा के प्रमुख सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार में गैंग चला रहे हैं, लेकिन उनका गैंग उनसे विद्रोह कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने साधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गैंग चला रहे हैं, लेकिन उस गैंग में विद्रोह हो चुका हैनीतीश लालू के झांसे में आकर एनडीए छोड़ गये लेकिन इंडिया में उन्हें पीएम उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के एक दिन पहले स्वच्छ भारत मिशन को लेकर देशव्यापी अभियान की अपील की है। स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गैंग चला रहे हैं, लेकिन उस गैंग में विद्रोह हो चुका है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू में जितने भी छोटे-मोटे नेता हैं, उनका कोई महत्व सियासत में अब नहीं रह गया है। उहोंने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव के राजद से मिले लॉलीपॉप के झांसे में आ गये और एनडीए का साथ छोड़ गये, लेकिन पीएम उम्मीदवार बनाना तो दूर उन्हें टोला संयोजक भी नहीं बनाया।

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने नगर निगमकर्मियों के हड़ताल के कारण पटना में लगे गंदगी के अंबार पर कहा कि सरकार को जितनी जल्दी हो इसपर संज्ञान लेना चाहिए। सरकार को इसकी चिंता कर निगमकर्मियों की हड़ताल को खत्म कराना चाहिए।

पीएम मोदी की इस अपील पर आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पटना के बांसघाट पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान बांस घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा नेताओं ने बांस घाट पर रहने वाले सीताराम राय उर्फ शाह जी को सम्मानित किया। जिन्होंने अपने जीवन में अभी तक 6 लाख से अधिक लावारिस मृतकों का अंतिम संस्कार किया है।

सीताराम राय उर्फ शाह ने 29 नवंबर 1977 को बांस घाट शवदाह गृह में सेवा कार्य को शुरू किया था और साल 2012 में रिटायर हुए थे। उसके बाद भी वो अभी भी बांसघाट पर ही रहते हैं। वहां उनकी एक छोटी सी दुकान है और दिन रात लावारिस लाशों के अंतिम क्रियाकर्म में व्यस्त रहते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPपटनालालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?