लाइव न्यूज़ :

Bihar: मंत्री अशोक चौधरी अब दिखेंगे प्रोफेसर की भूमिका में, बीएसयूएससी के द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है चयन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2025 14:45 IST

Bihar: अशोक चौधरी ने भी कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 2000 में बरबीघा से विधायक बने।

Open in App

Bihar:  जदयू के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री डा. अशोक चौधरी अब बिहार के कॉलेज में छात्रों को भी पढ़ाते नजर आएंगे। 58 वर्षीय चौधरी का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। वह राजनीतिक विज्ञान विभाग में अपनी सेवाएं देंगे। अनुसूचित जाति श्रेणी से चयनित अशोक चौधरी अब प्रोफेसर साहब के रूप में जाने जाएंगे।

बीएसयूएससी द्वारा जारी 280 रिक्तियों में से 274 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिनमें मंत्री चौधरी भी शामिल हैं। आयोग ने चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव, शोध कार्य और इंटरव्यू को आधार बनाया था। 

अशोक चौधरी के परिवार ने पुष्टि की है कि वे यह पद स्वीकार करेंगे और इसके बाद अगर वह राजनीति से कुछ समय के लिए अवकाश लेते हैं और प्रोफेसर की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि अशोक चौधरी की बेटी सांसद शांभवी चौधरी ने भी उनके चयन को गर्व का विषय बताया। चौधरी पहले भी कई बार यह बात कह चुके हैं कि वे राजनीति के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ सार्थक करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी इस समय बिहार के तीन प्रमुख मंत्रियों में से एक हैं। अब सबकी नजर इस पर है कि वे किस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान देंगे। उल्लेखनीय है कि बीएसयूएससी ने 2020 में 52 विषयों में 4,638 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें पॉलिटिकल साइंस के 280 पद शामिल थे। इस प्रक्रिया में हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, लेकिन साक्षात्कार और परिणाम की देरी के कारण यह भर्ती लंबे समय तक चर्चा में रही।

अशोक चौधरी पहले बिहार के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। अशोक चौधरी का जन्म 25 फरवरी 1968 को शेखपुरा जिले के बरबीघा में हुआ था। उनके पिता स्व. महावीर चौधरी भी कांग्रेस के नेता थे और बिहार में मंत्री रह चुके थे। अशोक चौधरी ने भी कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 2000 में बरबीघा से विधायक बने। 2013 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे, लेकिन 2018 में जदयू में शामिल हो गए।

वर्तमान में वह नीतीश कुमार सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उनकी बेटी शांभवी चौधरी लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) से समस्तीपुर की सांसद हैं।

टॅग्स :बिहारजेडीयूएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो