लाइव न्यूज़ :

सत्तारूढ़ जदयू में घमासान तेज, उपेंद्र कुशवाहा के लॉलीपॉप वाले बयान पर नीरज कुमार ने कहा-आखिर चॉकलेट क्या है?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2023 16:21 IST

बिहारः नीतीश कुमार के कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष का पद उदय नारायण चौधरी को दिया गया। विधान परिषद के सभापति पद पर एक अल्पसंख्यक को बैठाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन सरकार के खिलाफ एवं जदयू के खिलाफ मुखर होकर विरोध करने लगे हैं।उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।पंचायत से लेकर विधानसभा तक में पिछड़ों एवं अधिकारों की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जदयू में जारी अंतर्कलह अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लॉलीपॉप वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि अगर इतने दिनों के बाद उन्हें यह समझ में आ रहा है कि जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद लॉलीपॉप है तो फिर उन्हीं को बताना पड़ेगा कि आखिर चॉकलेट क्या है? नीरज कुमार से पूछा गया कि बिहार की राजनीति में विकास की जगह 10 फीसदी की बात हो रही है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हर वर्ग हर धर्म को लेकर साथ चलते हैं और हमारा न्याय के साथ सुशासन का काम है और हम इसे करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष का पद उदय नारायण चौधरी को दिया गया। विधान परिषद के सभापति पद पर एक अल्पसंख्यक को बैठाया गया।

पंचायत से लेकर विधानसभा तक में पिछड़ों एवं अधिकारों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। अब उपेंद्र कुशवाहा को कितना सबूत चाहिए। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह महागठबंधन सरकार के खिलाफ एवं जदयू के खिलाफ मुखर होकर विरोध करने लगे हैं।

गुरुवार को उन्होंने पिछले 35 वर्षों के शासनकाल में पिछड़ों वर्ग के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव का आरोप लगाया था। जबकि पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि अब मुझे पार्टी में इज्जत देने की बात हो रही है। लेकिन हकीकत यह है कि पार्टी ने मुझे संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर झुनझुना थमा दिया। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि एमएलसी बनाकर लॉलीपॉप थमा दिया गया।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए