लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपहरण की घटनाओं पर विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा, तुषार हत्याकांड पर भाजपा ने मांगा नीतीश सरकार से जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2023 14:25 IST

बिहार में सोमवार को विधानसभा में भाजपा विधायकों ने अपहरण और रंगदारी मांगने की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपहरण उद्योग फिर शुरू हो गया है।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन में बिहार में बढ़ते अपहरण की घटनाओं को लेकर भारी हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहटा के अपहृत छात्र तुषार हत्याकांड का सवाल उठाया। विपक्ष ने कहा कि बिहार में फिर से अपहरण उद्योग शुरू हो गया है। बिल्डर से 2 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है। इस पर सरकार जवाब दे। 

साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने ओला वृष्टि से फसल के नुकसान का सवाल उठाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आपने सदन को जानकारी दे दी। आप आसन पर बैठिए। लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर भाजपा के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही चलती रही।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन को बताया कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। बिल्डर से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है, जबकि पटना के बिहटा में तुषार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से भी अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं। 

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा कि बिहार में फिर से अपहरण और रंगदारी का उद्योग शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष के सवाल उठाने पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे और वेल में आ गए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह गंभीर मसला है। सरकार इस पर जवाब दे। 

विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे के बीच प्रश्ननकाल को शुरू कराया। थोड़ी देर के बाद भाजपा सदस्य शांत हुए और अपनी सीट पर लौट गए। बता दें कि बिहटा के श्रीरामपुर स्कूल के प्राचार्य राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे 13 वर्षीय तुषार का अपहरण 16 मार्च को हुआ था। अपहरण के बाद चालीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। 

तुषार के पिता के मोबाइल पर दो बार धमकी भरा वॉइस मैसेज आ चुका था। मैसेज भेजने वाले ने फिरौती की मांग करते हुए कहा कि 40 लाख रुपये का प्रबंध करों नहीं तो बेटे से हाथ धो दोंगे। फिरौती के पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने तुषार को जिंदा जला दिया और उसका अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था।

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय जनता पार्टीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप