लाइव न्यूज़ :

बिहार: RJD कार्यकर्ताओं ने पकड़ा EVM से भरा वाहन, BDO भी साथ, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 21, 2019 03:54 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के एक्जिट पोल्स में बीजेपी को मिली बहुमत के बाद विपक्ष के कई नेता चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने  ईवीएम में गड़बड़ी के मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करवाई थी।  बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी ईवीएम से भरा एक वाहन मिला था।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के पहले चुनाव आयोग पर ईवीएम को लेकर आरोप लगने लगे हैं।  राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी) ने दावा किया है कि उनके कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से भरी एक गाड़ी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में 20 मई की शाम पकड़ी है। राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस मामले से की जानकारी दी है। 

आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है, ''अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्ट्रोंग रूम के आस-पास मँडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फिराक में थी। उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे जिनके पास कोई जवाब नहीं है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल??'' ये ट्वीट 20 मई की शाम 7 बजकर 9 मिनट पर किया गया है।

चंदौली में भी ईवीएम से भरा वाहन मिला

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी ईवीएम से भरा एक वाहन मिला था। जिसको लेकर जिला मुख्यालय आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे। एसपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि प्रशासन के अधिकारी बीजेपी के कहने पर ईवीएम बदल रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने कहा था कि सोमवार को उन EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के एक्जिट पोल्स में बीजेपी को मिली बहुमत के बाद विपक्ष के कई नेता चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।  तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने  ईवीएम में गड़बड़ी के मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करवाई थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगराष्ट्रीय जनता दलसरन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत