लाइव न्यूज़ :

बिहारः 14 साल से अधिक समय से जेल में बंद राजनेताओं को बाहर लाना चाहती है राजद, विधानसभा में उठी मांग

By अनिल शर्मा | Updated: December 4, 2021 07:41 IST

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी दलों से जुडे ऐसे नेताओं को रिहा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आनंद मोहन और राजेंद्र यादव को रिहा करने की अनिच्छा राजनीति से प्रेरित है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा में चेतन आनंद सहित राजद और अन्य विपक्षी दलों के विधायकों द्वारा ध्यानकर्षण लाया गया तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी दलों से जुड़े ऐसे नेताओं को रिहा नहीं करने का आरोप लगाया

पटनाः बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने शुक्रवार को मांग की कि 14 साल से अधिक समय तक जेल में सजा काट चुके राजनेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। बिहार विधानसभा में चेतन आनंद सहित राजद और अन्य विपक्षी दलों के विधायकों द्वारा शुक्रवार को 14 साल से अधिक समय तक जेल में सजा काट चुके राजनेताओं की तत्काल रिहाई के लिए एक ध्यानकर्षण लाया गया था।

आनंद के पिता आनंद मोहन सिंह को हत्या के मामले में मौत की सजा दी गई थी जिसे बाद में आजीवन कारावास में बदल दिया गया था। बाद में बिहार विधानसभा परिसर में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चेतन ने कहा, ‘‘मैंने सदन के सदस्य और एक पीड़ित परिवार के सदस्य के रूप में इस मामले को उठाया था।’’

चेतन ने कहा,‘‘ प्रभारी मंत्री द्वारा मेरे निवेदन का जवाब स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ऐसे कैदियों को रिहा करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। मैंने न केवल अपने पिता के लिए बल्कि राजेंद्र यादव सहित कई अन्य लोगों की रिहाई के लिए यह मामला सदन में उठाया था ।’’ राजेंद्र यादव गया के अतरी से राजद के पूर्व विधायक हैं जिन्हें जदयू के एक कार्यकर्ता की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है जो फरवरी 2005 में सीट जीतने के बाद विजय जुलूस निकाल रहे थे।

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी दलों से जुडे ऐसे नेताओं को रिहा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आनंद मोहन और राजेंद्र यादव को रिहा करने की अनिच्छा राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक निवर्तमान मंत्री के भतीजे का नाम करीब एक महीने पहले हुई एक हत्या में आने के बाद भी उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया । राजद नेता तेजस्वी यादव ने बाद में पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्णिया जिले से जुडे एक हत्याकांड पर भी बात की। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण