लाइव न्यूज़ :

Bihar RJD VS JDU: राबड़ी देवी को बजट की समझ नहीं!, ललन सिंह के बयान पर हंगामा, राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा-महिलाओं को अपमानित करना बंद करो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2024 15:17 IST

Bihar RJD VS JDU News: राजद सदस्यों ने कहा कि ललन सिंह कहते हैं कि राबड़ी देवी 'इतना लंबा हस्ताक्षर' करती हैं। यह पूरी तरह से अपमान है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar RJD VS JDU News: अपमानजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।Bihar RJD VS JDU News: पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान किया है।Bihar RJD VS JDU News: अपनी मां-बहन और पत्नी को कितना पढ़ाया है।

पटनाः केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के द्वारा यह कहे जाने पर कि राबड़ी देवी को बजट की समझ नहीं, इसको लेकर गुरुवार को राजद के सदस्यों ने विधान परिषद के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल राबड़ी देवी के नेतृत्व में सदन के बाहर विधान परिषद पोर्टिको में राजद सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राबड़ी देवी ने ललन सिंह से पूछा कि उन्होंने अपनी मां-बहन और पत्नी को कितना पढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि महिलाओं को अपमानित करना बंद करें और उनसे माफी मांगे। वहीं, इसको लेकर राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने सदन में कहा कि ललन सिंह ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान किया है। जो महिला राज्य की लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री रहीं, अभी नेता प्रतिपक्ष हैं, उनके लिए ऐसी अपमानजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजद सदस्यों ने कहा कि ललन सिंह कहते हैं कि राबड़ी देवी 'इतना लंबा हस्ताक्षर' करती हैं। यह पूरी तरह से अपमान है। इसे लेकर राजद हंगामा शुरू किया तो सत्ता पक्ष की ओर से जोरदार प्रतिकार किया गया। इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति इस सदन का सदस्य नहीं है, उनकी टिप्पणियों पर यहां बात नहीं हो सकती है।

यह कार्य संचालन नियमावली के अनुरूप नहीं है। हालांकि राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने लगातार इस मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी। वे ललन सिंह के बयान को राबड़ी देवी का अपमान बताकर जोरदार तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में 'महिलाओं को अपमानित करना बंद करो नीतीश कुमार शर्म करो', मुख्यमंत्री हाय-हाय का नारा लगाया। वहीं, विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी पर सत्ता पक्ष की ओर से इसे अनुचित करार दिया गया।

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ललन सिंह की टिप्पणी पर यहां चर्चा नहीं हो सकती है। यह विपक्ष की जायज मांग नहीं है। वहीं जदयू के नीरज कुमार ने कहा कि सांसद को लेकर यहां चर्चा नहीं हो सकती। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए 'आसन का नियमन मानना होगा, कार्य संचालन नियमावली का अपमान बंद करो' का नारा लगाया। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी विपक्षी सदस्यों को नसीहत दी कि वे हंगामा बंद करें। वहीं हंगामा बढ़ता देख सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही अपराह्न 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवRajiv Ranjan Singhराबड़ी देवीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट