लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके…?, राजद का सीएम नीतीश पर हमला, एनआरसी पर हम साथ नहीं। वक्फ पर तो बिल्कुल भी नहीं, वोट लेंगे लेकिन साथ नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2025 16:03 IST

पोस्टर में लिखा गया है, “तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके… एनआरसी पर हम तुम्हारे साथ नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देवक्फ पर तो बिल्कुल भी साथ नहीं। वोट लेंगे तुम्हारा लेकिन साथ नहीं देंगे।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगाया गया है। नीतीश कुमार की तस्वीर भी शामिल है।

पटनाः बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वक्फ संशोधन बोर्ड को लेकर सियासत गर्मा गई है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में पोस्टर वार शुरू हो गया है। हालांकि राजद के द्वारा लगातार नीतीश कुमार पर पोस्टर वार आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। अब राजद के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक नया पोस्टर लगाया गया है, जिसमें उन्हें इफ्तार पार्टी देकर मुस्लिम समुदाय को ठगने का आरोप लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है, “तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके… एनआरसी पर हम तुम्हारे साथ नहीं।

वक्फ पर तो बिल्कुल भी साथ नहीं। वोट लेंगे तुम्हारा लेकिन साथ नहीं देंगे।” यह पोस्टर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगाया गया है और इसमें नीतीश कुमार की तस्वीर भी शामिल है। इसमें उन्हें राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के गणवेश में दिखाकर उनकी आलोचना की गई है। पोस्टर राजद नेता आरिफ जिलानी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वक्फ संशोधन विधेयक पर उनके रुख को लेकर यह पोस्टर लगाया है। पोस्टर में राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना गिरगिट से की है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीन तरह की तस्वीरें दिखाई गई है।

साथ ही दूसरी तरफ गिरगिट की तस्वीर बनाई गई है। पोस्टर में लिखा है कि "गिरगिट रंग बदलता था। ये तो उससे भी ज्यादा स्पीड से रंग बदलने वाले निकले"। "इफ्तार देकर ठगने  वाले ईद की टोपी पहनकर टोपी पहनाने वाले। वक्फ पर धोखा दिया। एनआरसी पर भी वही किया। अब जनता चुनाव में सबक सिखाएगी"।

बता दें कि संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा ट्विट कर लिखा कि संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक्फ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है।

मुझे अफसोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं अन्यथा अकेला ही काफी था। सदन में नहीं हूं तब भी आप लोगों के ख्यालों, ख़्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूं यह देख कर अच्छा लगा। अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अडिगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूंजी है"।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारसंसदराबड़ी देवीआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे