लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजद ने पोस्टर के जरिए महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2023 18:34 IST

पोस्टर में इस बात का उल्लेख किया गया है कि महंगाई किस तरह से बढ़ती जा रही है। पोस्टर में तमाम सब्जियों के रेट दिखाए गए हैं। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर में इस बात का उल्लेख किया गया है कि महंगाई किस तरह से बढ़ती जा रही हैपोस्टर में तमाम सब्जियों के रेट दिखाए गए हैंजिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निहारते हुए नजर आ रहे हैं

पटना: बिहार में राजद के द्वारा पोस्टर के जरिए महंगाई को लेकर केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है। राजद कार्यालय के ठीक सामने सड़क के उस पार राजद समर्थक ने महंगाई को लेकर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुपर मैन की शक्ल में दिखाया गया है। इसमें उन्हें मंहगाई मैन की संज्ञा दी गई है।

पोस्टर में इस बात का उल्लेख किया गया है कि महंगाई किस तरह से बढ़ती जा रही है। पोस्टर में तमाम सब्जियों के रेट दिखाए गए हैं। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निहारते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें टमाटर की कीमत ₹160, धनिया की कीमत ₹200, अदरक की कीमत ₹400, मिर्ची की कीमत ₹200, लहसुन ₹130, परवल ₹80, भिंडी ₹70 प्रति किलो बताया गया है। 

पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है, "महंगाई से त्रस्त एक आम महिला।" सुपौल विधानसभा की एकता यादव ने यह पोस्टर लगाया है। उन्होंने खुद को लालूवादी बताया है। पोस्टर में कहा गया है कि महंगाई में एक अकेला देश की गृहणियों पर भारी है। पोस्टर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की  तस्वीर है और चारों तरफ टमाटर ही टमाटर दिख रहे हैं। सब्जियों की टोकरी भी है। 

बता दें कि विपक्षी एकता की पिछली बैठक में लालू प्रसाद यादव ने महंगाई की खूब चर्चा की थी और कहा था कि भिंडी की कीमत किस तरह आसमान छू रही है। हाल के दिनों में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भी लालू प्रसाद ने भिंडी की बढ़ती कीमत का जिक्र किया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरजेडीबिहारमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप