लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में एईएस को लेकर विपक्ष का हंगामा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को अमंगल मंत्री कहा

By भाषा | Updated: July 2, 2019 13:23 IST

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एईएस (चमकी बुखार) से प्रदेश में 28 जून तक 154 बच्चों की मौत को लेकर विपक्षी दलों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि 10 से 15 साल से ऐसा हो रहा है पर इस बार जितनी संख्या में बच्चों की एईस से मौत हुई है उसने पूरे देश को झकझोर दि

Open in App
ठळक मुद्देसिद्दीकी ने कहा कि इस मामले में जहां बिहार सरकार की जिम्मेवारी बनती है वहीं केंद्र सरकार की भी जिम्मेवारी है और वह इससे अलग नहीं हट सकती। सदन परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर एईएस पर काबू पाने वाले विफल रहने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग की।

बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मौत को लेकर राज्य विधानसभा में सोमवार को हुई चर्चा और सदन परिसर में प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पर निशाना साधा।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एईएस (चमकी बुखार) से प्रदेश में 28 जून तक 154 बच्चों की मौत को लेकर विपक्षी दलों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि 10 से 15 साल से ऐसा हो रहा है पर इस बार जितनी संख्या में बच्चों की एईस से मौत हुई है उसने पूरे देश को झकझोर दिया।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर मीडिया ने जो रुख अपनाया और जिस तरह से मुख्यमंत्री को एकतरफा निशाना बनाने का एजेंडा बनाया, उससे हम सहमत नहीं हैं। सिद्दीकी ने कहा कि इस मामले में जहां बिहार सरकार की जिम्मेवारी बनती है वहीं केंद्र सरकार की भी जिम्मेवारी है और वह इससे अलग नहीं हट सकती।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की मौत होती रही और बिहार का कोई मंत्री खासकर स्वास्थ्य मंत्री दस जून के पहले मुजफ्फरपुर नहीं गए।

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की राजग सरकार की कमी है और वह दोषी है। बच्चों की मौत की जांच और उसके लिए जिम्मेवार पर हत्या का मुकदमा होना चाहिए।

सदन की कार्यवाही के पहले दिन (शुक्रवार) से स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही भाकपा माले के विधायकों ने आज फिर अपनी इस मांग को दोहराया। एईएस पर चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री के जवाब देने के लिए खडे़ होने पर मुख्यमंत्री से स्वयं इसपर जवाब देने की मांग करते हुए विपक्षी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए पर मुख्यमंत्री के बोलने के समय वे सदन में वापस लौट आए।

कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर एईएस पर काबू पाने वाले विफल रहने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग की । भाषा 

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील