अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों और गुंडों के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार, राजद विधायक सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप

By एस पी सिन्हा | Published: February 16, 2023 05:23 PM2023-02-16T17:23:44+5:302023-02-16T17:24:53+5:30

सुधाकर सिंह कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के अकोढ़ी गांव में भारतमाला एक्सप्रेस वे निर्माण में अधिग्रहित किए जाए किसानों की भूमि को उचित मुआवजा दिलाने की मांगों को लेकर आयोजित किसान संगोष्ठी में पहुंचे थे।

Bihar RJD MLA Sudhakar Singh attack cm nitish kumar running government collaboration officials, corrupt and goons | अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों और गुंडों के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार, राजद विधायक सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप

सुधाकर सिंह ने कहा की वह समाधान यात्रा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं।

Highlightsअधिकारियों, भ्रष्टाचारियों और गुंडों के लिए सरकार चलाने की बात कह कर निशाना साधा है। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि भूमि का बाजार रेट से 4 गुना अधिक मुआवजा दिलाने की बात कही।सुधाकर सिंह ने कहा की वह समाधान यात्रा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ राजद के द्वारा अपने विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस दिये जाने के बाद भी उनके तीखे तवर नरम नहीं पड़े हैं। उन्होंने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए समाधान यात्रा के नाम पर ढोंग करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों और गुंडों के लिए सरकार चलाने की बात कह कर निशाना साधा है। सुधाकर सिंह कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के अकोढ़ी गांव में भारतमाला एक्सप्रेस वे निर्माण में अधिग्रहित किए जाए किसानों की भूमि को उचित मुआवजा दिलाने की मांगों को लेकर आयोजित किसान संगोष्ठी में पहुंचे थे।

इसमें बोलते हुए पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि भूमि का बाजार रेट से 4 गुना अधिक मुआवजा दिलाने की बात कही है, पर व्यवहार में ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए वे किसानों के इस आंदोलन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका अनुभव ठीक नहीं रहा। वह अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों और गुंडों के लिए सरकार चलाते हैं।

बिहार के किसानों, मजदूरों के लिए नहीं चलाते है। यह सबको पता है कि वे पिछले दरवाजे से राजनीति करते हैं। वे खुद चुनाव जीत कर नहीं आते हैं। ऐसे लोगों को राजनीति में प्रतिबंधित करना चाहिए जो जनता से जीत कर नहीं आते हैं। जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विभिन्न मौके पर 2016 से 2023 तक हुए हमले को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह तो वहीं जाने की उन पर हमला क्यों होता है। मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा पर निकलने के सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा की वह समाधान यात्रा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं।

जिस गांव में जाते हैं वहां पहले ही डेंट-पेंट कर दिया जाता है और आम आवाम को यात्रा स्थल पर आने से रोक दिया जाता है। उनके जाते ही सबकुछ खत्म हो जाता है। उल्लेखनीय है कि सुधाकर सिंह के तीखे बयानों की वजह से उन्हें कृषि मंत्री का पद गंवाना पड़ा था।

वह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। इस बयानबाजी को लेकर राजद ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। उसके बाद वे कुछ दिनो के लिए चुप्पी साध ली थी, पर एक बार फिर से सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है।

Web Title: Bihar RJD MLA Sudhakar Singh attack cm nitish kumar running government collaboration officials, corrupt and goons

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे