लाइव न्यूज़ :

बिहारः RJD विधायक ने चुनाव प्रचार के जोश में जैश-ए-मोहम्‍मद' के सरगना मसूद अजहर को कहा 'साहब', राजनीति हुई गर्म 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2019 16:03 IST

किशनगंज में राजद की जनसभा के दौरान विधायक हाजी सुभान ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को साहब कह डाला. उन्‍होंने कहा कि इंटनरशनल आतंकी घोषित करने को मसूद अजहर साहब को चीन ने वीटो लगाया.

Open in App

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर पूरे उफान पर है. इसके चलते नेताओं के बीच वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के बयान दिये जा रहे हैं. इसी कड़ी में किशनगंज के बायसी सीट से राजद के विधायक हाजी सुभान ने भरी सभा में कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर को 'साहब' कह कर संबोधित किया. जब हाजी सुभान ने जैश-ए-मोहम्‍मद' के सरगना मसूद अजहर को 'साहब' कहा उस दौरान राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव मंच पर मौजूद थे.

वहीं, अब इस घटना पर सियासत गर्म हो गई है. जदयू व भाजपा ने कहा है कि आतंकियों का महिमामंडन करना राजद-कांग्रेस का संस्‍कार दिखाता है. बता दें कि किशनगंज लोकसभा सीट अल्‍पसंख्‍यक बहुल है. यहां से जदयू ने महमूद अशरफ को उम्मीदवार बनाया है. यहां दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है. 

इसी क्रम में किशनगंज में राजद की जनसभा के दौरान विधायक हाजी सुभान ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को साहब कह डाला. उन्‍होंने कहा कि इंटनरशनल आतंकी घोषित करने को मसूद अजहर साहब को चीन ने वीटो लगाया. चीन ने वीटो लगाया कि वह आतंकवादी नहीं है और वह इंटरनशनल आतंकवादियों की लिस्ट में नहीं आया. 

उन्‍होंने आगे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार पाकिस्‍तान की बात करते हैं, चीन के बारे में कुछ भी नहीं बोलते हैं. हाजी के इस बयान का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. संबोधन के दौरान हाजी ने आगे कहा कि अभी तक कोई बता सकता है कि चीन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लफ्ज बोला है क्या? सालाना 50 हजार करोड की आमदनी चीन के पास जा रही है उसको रोकने के बारे में कोई नेता बोल रहा है क्या? 

बता दें कि बिहार के इस सीट से महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवार आमने सामने हैं. हाजी के इस बयान पर जदयू ने चुटकी ली है. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि इसमें नया क्या है. कांग्रेस हो या फिर राजद दोनों दलों के नेता हमेशा से ही आतंकियों के लिए सम्मानसूचक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं. 

आलोक ने कहा कि देश की जनता उन्हें चुनाव में इस बात का जवाब देगी. आतंकियों के लिए जब सोनिया गांधी रोने लगतीं हैं, जब दिग्विजय सिंह उनका महिमा मंडन करते हैं, जो बेचारे विधायक की क्‍या बात करें? वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने कहा है कि आंतकी को आदर देना तेजस्‍वी व उनके विधायकों का संसकार दिखाता है. घटना तेजस्‍वी के सामने हुई, लेकिन उन्‍होंने आपत्ति तक दर्ज नहीं की.

टॅग्स :लोकसभा चुनावआरजेडीमसूद अजहरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए