लाइव न्यूज़ :

Bihar RJD meeting: लोकसभा संसदीय दल के नेता होंगे अभय कुशवाहा, राज्यसभा में मुख्य सचेतक फैयाज अहमद...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2024 22:41 IST

Bihar RJD meeting: राजद महासचिव श्याम रजक ने बताया कि समीक्षा बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआलोक मेहता ने बताया कि समीक्षा बैठक हुई। सभी प्रत्याशी हारे हुए और जीते शामिल हुए।सभी नेताओं ने अपनी बातों को शेयर किया।

Bihar RJD meeting: राजद की पटना में 20 और 21 जून को हुई दो दिवसीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुशवाहा लोकसभा संसदीय दल के नेता होंगे। वहीं, लोकसभा में मुख्य सचेतक सुरेंद्र यादव होंगे। जबकि, राज्यसभा में मुख्य सचेतक फैयाज अहमद होंगे। बता दें कि पहले पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती के नाम को लेकर चर्चा तेज थी। लेकिन राजद की संसदीय समिति ने अंतिम फैसला सुना दिया है। इस बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव, सभी सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी और राजद के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। समीक्षा बैठक के बाद बाहर निकले राजद नेता आलोक मेहता ने बताया कि समीक्षा बैठक हुई। सभी प्रत्याशी हारे हुए और जीते शामिल हुए।

नेता बैठक में शामिल होकर अपने अनुभव को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के साथ साझा किया। चुनाव में हुई चूक पर भी चर्चा हुई है और आने वाले दिनों में किन रणनीतियों के तहत हम लोग आगे बढ़ेंगे उस पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने अपनी बातों को शेयर किया।

आने वाले चुनौतियों के लिए कमर कसने की जरूरत है, उसी की तैयारी को लेकर बैठक हुई है। जो चूक हुई है वहां सुधारने का प्रयास रहेगा। आलोक मेहता ने कहा कि हमारे खिलाफ जो ताकत चुनाव लड़ रही थी। उनका मायावी चरित्र है उसके तहत उन लोगों ने जनता को भ्रमित करने का काम किया है, उसका भी वोट है जो उन्हें मिला है।

वहीं, राजद महासचिव श्याम रजक ने बताया कि समीक्षा बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव की तरफ से यह बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए की गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण