लाइव न्यूज़ :

12 साल से रिलेशनशिप में तेजप्रताप और अनुष्का यादव?, निष्कासन क्या दिखावा, लालू यादव-राजद ने जारी नहीं की आधिकारिक चिट्ठी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2025 16:24 IST

सवाल उठने लगा है कि क्या तेज प्रताप यादव अभी राजद में ही हैं? क्या तेज प्रताप यादव का निष्कासन सिर्फ दिखावा था?

Open in App
ठळक मुद्दे एक्स पर एक पोस्ट कर एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला।35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें।तस्वीर साझा किया गया है जिसमें एनडीए सरकार को फेलियर बताया गया है।

पटनाः तेजप्रताप यादव के अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिलेशनशिप के खुलासे के बाद मचे बवाल के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित करने और घर से भी बेदखल करने का ऐलान किया गया था। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पार्टी के द्वारा तेज प्रताप के निष्कासन की आधिकारिक चिठ्ठी सामने नहीं आई है। जिसके बाद से ही यह सवाल उठने लगा है कि क्या तेज प्रताप यादव अभी राजद में ही हैं? क्या तेज प्रताप यादव का निष्कासन सिर्फ दिखावा था?

इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने लिखा है कि 20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने कामकाज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने इस पोस्ट के साथ दो तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश की तस्वीर के साथ एक कोरा कागज भी है, पोस्टर में लिखा कोरा कागज को एनडीए की उपलब्धि बताई गई है लिखा गया है कि "हमारी उपलब्धियां दिखाने के लिए कुछ है ही नहीं"। इसके साथ ही एक और तस्वीर साझा किया गया है जिसमें एनडीए सरकार को फेलियर बताया गया है।

इस तस्वीर में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी की तस्वीर हैं, जिसमें लिखा है कि हमारा कुर्सी का खेल है, हर विषय में फेल है। सत्र-2005 से 2025....। साथ ही इस पोस्टर में एनडीए का विषय और परिणाम भी दिखाया गया है। जिसमें नौकरी व रोजगार, स्वास्थ्य सुविधा, अपराध पर लगाम, पलायन पर नियंत्रण, पलायन पर नियंत्रण, नौकरशाही पर रोक, स्थिर सरकार, नए निवेश, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और गड्ढा मुक्त सड़क जैसे विषयों में नीतीश सरकार को फेल दिखाया गया है। इस तस्वीर  को राजद के द्वारा साझा किया गया है।

जिसके तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट किया है। वहीं तेजस्वी यादव के तुरंत बाद इस पोस्ट को तेजप्रताप यादव ने भी शेयर किया है। तेजप्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से इस इसी पोस्ट को ट्वीट कर पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर हमला बोला है।

तेजप्रताप ने भी लिखा है कि 20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने कामकाज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें। साथ ही दोनों तस्वीरें भी साझा की है।

तेज प्रताप यादव के इस ट्विट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। अब सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या वाकई तेजप्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी और परिवार से 6 सालों के लिए निकाल दिया है? या यह सिर्फ एक राजनीतिक चाल या यूं कहें कि दिखावा है?

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवमीसा भारतीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया