लाइव न्यूज़ :

पुराने अंदाज में दिखे राजद प्रमुख लालू यादव, दोस्त शिवानंद तिवारी के साथ मरीन ड्राइव घूमने निकले, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2023 17:09 IST

लालू यादव का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यक्रमों में भी भाग लेते हुए दिख रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर लालू प्रसाद अपने पुराने मित्र शिवानंद तिवारी के साथ घूमते हुए दिखे।

Open in App
ठळक मुद्देदेर शाम शिवानंद तिवारी के साथ मरीन ड्राइव घूमने निकल गए।बेटे तेजस्वी यादव का विभाग किस तरह से काम कर रहा है। तेजस्वी यादव द्वारा गंगा पथ पर दूसरे फेज के कामकाज की क्या स्थिति है?

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पूरी तरह से स्वस्थ दिख रहे हैं। पटना में ज्यादा समय बीता रहे हैं। राबड़ी देवी के आवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वह गांधी मैदान भी पहुंचे थे और देर शाम शिवानंद तिवारी के साथ मरीन ड्राइव घूमने निकल गए।

लालू यादव का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यक्रमों में भी भाग लेते हुए दिख रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर लालू प्रसाद अपने पुराने मित्र शिवानंद तिवारी के साथ घूमते हुए दिखे। इसके बाद शाम में दोनों दोस्त रथ पर सवार होकर पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे। वहां का नजारा देखा।

वहां लाल यादव ने कुल्फी का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जानकारी हासिल करने की कोशिश की उनके बेटे तेजस्वी यादव का विभाग किस तरह से काम कर रहा है। उन्होंने यह जाना कि तेजस्वी यादव द्वारा गंगा पथ पर दूसरे फेज के कामकाज की क्या स्थिति है? मरीन ड्राइव को और बेहतर कैसे बनाने की सरकार की योजना है।

उन्होंने सुधार से जुड़ी बातें भी कीं। लालू का यह अंदाज देख उनके समर्थक भी दंग रह गए। लालू यादव पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, सभी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। लालू की गाड़ी के आस-पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी मोबाइल में लालू का वीडियो बनाने लगे।

लालू ने भी लोगों को निराश नहीं किया बल्कि बंद गाड़ी के अंदर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान लालू यादव ने क्रीम कलर की टी शर्ट और पैंट पहन रखी थी, जबकि शिवानंद तिवारी कुर्ता पायजामा में थे। लालू यादव ने मरीन ड्राइव की यात्रा लगभग 20-25 मिनट तक की।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के चेहरे की रौनक भी लौटी है। जब वे अस्वस्थ थे, उस समय उनका चेहरा काफी उतर गया था। स्वतंत्रता दिवस के दिन लालू यादव ने राबड़ी देवी के आवास में उन्होंने झंडोत्तोलन भी किया था। पीएम नरेंद्र मोदी पर पॉलिटिकल बयान भी दिया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीराबड़ी देवीतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष