लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश को हिम्मत है तो चंद्रशेखर को पद से हटा कर दिखाएं, राजद ने मुख्यमंत्री को दी चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2023 19:05 IST

बिहारः शक्ति सिंह यादव ने कहा कि किसी मंत्री को मंत्रिमंडल में रखने या हटाने का अधिकार मुख्यमंत्री को है। सीएम नीतीश कुमार अपने काम करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश को हिम्मत है तो चंद्रशेखर को पद से हटा कर दिखाएं।तेजस्वी यादव ने तो कभी नीतीश के काम में हस्तक्षेप नहीं किया है। मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जदयू की बेचैनी को अस्वाभाविक करार दिया है।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर छिड़े सियासी घमासान के बीच जदयू के कई नेताओं ने मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी है। जदयू नेता कह रहे हैं कि राजद को अपने मंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिये। इसके बाद राजद इशारों में ये कह रहा है कि नीतीश को हिम्मत है तो चंद्रशेखर को पद से हटा कर दिखाएं।

जदयू नेताओं को जवाब देते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि मंत्री बनाना और हटाना नीतीश कुमार का अधिकार है। नीतीश कुमार चाहें तो मंत्री चंद्रशेखर को हटा दें, उन्हें कौन रोक रहा है? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने तो कभी नीतीश के काम में हस्तक्षेप नहीं किया है। 

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि किसी मंत्री को मंत्रिमंडल में रखने या हटाने का अधिकार मुख्यमंत्री को है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काम करने के लिए स्वतंत्र हैं। उनके काम में राजद ने कभी हस्तक्षेप नहीं किया है औऱ ना ही सवाल खड़ा किया है। अगर जदयू के नेता मंत्री चंद्रशेखर को हटाने की मांग कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री स्वतंत्र हैं। वे कार्रवाई करें।

तेजस्वी यादव ने कभी मुख्यमंत्री के काम पर सवाल नहीं उठाया है। उन्होंने मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जदयू की बेचैनी को अस्वाभाविक करार दिया है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जदयू के नेताओं की जो उग्रता दिखी है, जो प्रेम दिखा है, दूसरी जमात के साथ वह अस्वाभाविक है।

वह जदयू के लिए विचार करने की चीज है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता नरेश अग्रवाल ने भगवान राम के बारे में एक समय काफी आपत्तिजनक बातें कहीं थी, तब तो इन दलों की कोई उग्रता नहीं दिखी थी। फिर आज क्यों उग्रता दिख रही है?

उन्होंने साफ कर दिया कि शिक्षा मंत्री के ट्वीट- शिक्षित बिहार, तेजस्वी बिहार लिख दिया तो उसमें क्या गलत है? बिहार में ट्विटर की सरकार नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, जिसमें तेजस्वी यादव काम कर रहे हैं। अपने कार्यक्रमों के तहत। इसमें जदयू नेताओं के बौखलाने की क्या बात है? सरकार को नीतीश कुमार की ही है न।

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील